शुरू हुई दाऊद इब्राहिम की संपत्तियों की नीलामी, पहुंचे वकील

मुंबई में अडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्तियां नीलाम शुरू हो चुकी है। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट के वकील भी चर्टगेट स्थित इंडियन मर्चेंट चैंबर में हो रही है। नीलामी में दाऊद की होटल रौनक अफरोज के अलावा शबनम गेस्ट हाउस और डाम्बरवाला बिल्डिंग शामिल है। यह नीलामी बंद लिफाफों के अलावा बोली और ई-ऑक्शन के माध्यम से भी होगी।दाऊद इब्राहिम

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब भारत के इस मोस्ट वॉन्टेड डॉन की संपत्तियों को बेचने की कोशिश की गई हो लेकिन अब तक इसका कोई खरीदार ही नहीं मिला। वैसे इस बार इस नीलामी के लिए एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने आवेदन दिए हैं।

इसे भी पढ़े: 30 फीट लंबी सुरंग खोदकर बैंक से चोरों ने चोरी किये करोड़ों रुपये

बता दें कि मुंबई हमलों की जांच के दौरान सीबीआई ने दाऊद की 10 संपत्तियां जब्त की थीं और जिनकी नीलामी होने जा रही है यहा उन्हीं जब्त संपत्तियों में से तीन हैं।

Back to top button