खतरनाक चक्रवात नेटे भयंकर तबाही के साथ पहुंचा अमेरिका के खाड़ी तट पर

अमेरिका के खाड़ी तट पर रहने वाले नागरिक चक्रवात नेटे से निपटने की तैयारियों में लग गए हैं क्योंकि चक्रवात नेटे न्यू ओर्लियंस पहुंच चुका है आशंका है कि यह मजबूत होकर यहां श्रेणी-2 वाले तूफान के रूप में पहुंचेगा.
मध्य अमेरिका में इस तूफान से बड़े पैमाने पर बाढ़ आई है और दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है. इस मौसम में लगतार चक्रवात ने कैरिबियाई द्वीपों, मेक्सिको और दक्षिणपूर्वी अमेरिका को नुकसान पहुंचाया है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि संघीय अधिकारियों ने तेजी से बढ़ रहे इस तूफान के लिए तैयारी कर ली है. उन्होंने लुईसियाना, मिसिसिप्पी, अलबामा और फ्लोरिडा के नागरिकों से अपील की है कि वह अपने स्थानीय अधिकारियों की बातों को सुनें और सुरक्षित रहें.
इसे भी पढ़े: लगातार विफल प्रयासों के बाद उत्तर कोरिया पर सिर्फ ये ‘एक चीज’ करेगी काम: ट्रंप
यह क्षेत्र पिछले दो महीने में तीसरी बार चक्रवात से बचने के उपाय में जुटा हुआ है. अमेरिका राष्ट्रीय चक्रवात केंद्र (एनएचसी) ने कहा, ‘ अगले कुछ घंटों में नेटे का केंद्र मिसिसिप्पी नदी के मुहाने तक पहुंच जाएगा और इसके बाद यह दक्षिणपूर्वी लुईसियाना या मिसिसिप्पी आज रात में पहुंचेगा.’





