चित्रकूट. करीब 10 दिन बाद पुलिस ने 3 सिंतबर (रविवार) को देर रात निहि इलाके के मढियां के जंगलों में 12 हजार में इनामी डकैत शारदा कोल को मार गिराया। बताया जा रहा है, दोनों ओर से लगभग आधे घंटे तक गोलियां चलीं थी, तब कहीं जाकर एक पुलिस एक डकैत को मारने में कामयाब हो सकी।
मुखबिर ने दी सूचना…
-रिपोर्ट के मुताबिक, चित्रकूट पुलिस ने मुठभेड़ में शहीद सब इंस्पेक्टर का बदला लेने के लिए चित्रकूट पुलिस लगातार जंगलों में काम्बिंग कर रही थी। बीती रविवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि निहि के मढ़िया के जंगल में कुछ डकैत है।
12 हजार रुपये का था इनाम
-डकैत शारदा कोल पर 12 हजार रुपये का इनाम था। बता दें कि 24 अगस्त को दस्यु बबुली गैंग की औदर जंगल में हुई मुठभेड़ के दौरान घायल डाकुओं को लेकर भागने वाला डाकू शारदा कोल ही था। एसपी प्रताप गोपेंद्र सिंह और अपर एसपी बलवंत चौधरी मुठभेड़ के समय जंगल में मौजूद रहे।
-डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी ने बताया, पुलिस ने रविवार देर रात निहि इलाके के मढिया के जंल में 12 हजार में इनामी डकैत शारदा कोल को मार गिराया। जंगल से उसका शव भी बरामद कर लिया गया है।
-शारदा कोल साढ़े पांच लाख के इनामी डकैत बबली कोल गिरोह सदस्य था। 24 अगस्त की पुलिस से मुठभेड़ में भी यह शामिल था। इसमें एक दारोगा की मौत हो गई थी और एक घायल हो गए थे। तब से पुलिस लगातार जंगलों की खाक छान रही थी।
24 अगस्त को हुई थी मुठभेड़
-इससे पहले 24 अगस्त को जंगल में पुलिस और डकैत बबुली कोल गैंग के बीच करीब 14 घंटे चली मुठभेड़ के बाद फायरिंग बंद हो गई है। सभी आला अफसर चित्रकूट मुख्यालय लौट गए हैं। जंगलों में स्थानीय पुलिस और PAC काम्बिंग कर रही थी। उस मुठभेड़ के दौरान रैपुरा थाने के सब इंस्पेक्टर जयप्रकाश सिंह शहीद हो गए थे,जबकि थाना इंचार्ज वीरेंद्र त्रिपाठी के साथ ही दो कॉन्स्टेबल भी जख्मी हुए है। डकैतों का एक साथी गिरफ्तार किया गया
कौन है बबुली कोल
– 30 साल के बबुली पर 7 लाख लाख रुपए का इनाम है। 2016 में मारे गए बलखड़िया गैंग में शार्प शूटर था। बाद में सरगना बना। गैंग में 15 सदस्य हैं। बबुली पर 5 मर्डर का आरोप है। बताया जाता है कि वह स्मार्ट फोन रखता है और वॉट्सऐप और गूगल मैप का इस्तेमाल भी करता है। इन्हीं के जरिए लोगों को धमकाता है।
– इस गैंग के पास एसएलआर रायफलें भी हैं। इसके मुखबिर कई बार पुलिस के मुखबिरों से तेज साबित होते हैं। ज्यादातर ये गैंग कई तरीकों से वसूली करता है।