क्यूबा के दो क्रांतिकारी नेताओं ने की आत्महत्या

क्यूबा के क्रांतिकारी नेता फिदेल कास्त्रो के बेटे फिदेल एंजेल कास्त्रे डियाज बलार्ट ने हवाना में आत्महत्या कर ली. कास्त्रो डियाज बलार्ट (68) का शव गुरुवार सुबह मिला. वह अवसाद से जूझ रहे थे. उन्हें ‘फिदेलिटो’ नाम से जाना जाता था. वह फिदेल कास्त्रो की पहली संतान थे. फिदल कास्त्रो का नवंबर 2016 में निधन हो गया था. 
उत्तर कोरिया द्वारा हमले की धमकी के बीच ही अमरिका का मिसाइल डिफेंस टेस्ट हुआ फेल
बीबीसी के मुताबिक, कास्त्रो डियाज बलार्ट परमाणु भौतिकशास्त्री के तौर पर कार्य कर रहे थे. क्यूबा के आधिकारिक समाचार पत्र ग्रानमा के मुताबिक, “फिदेल कास्त्रो डियाज बलार्ट ने आज सुबह अपनी जान ले ली. चिकित्सकों का एक समूह पिछले कई महीनों से उनका इलाज कर रहा था. वह अवसाद से जूझ रहे थे.”





