बदमाशों ने चाकू की नोक पर होटल स्वामी को लूटा

संवाद सहयोगी: ¨सहद्वार पुल पर टहल रहे एक होटल स्वामी से चाकू की नोक पर डरा-धमका कर दो बदमाश मोबाइल चेन व अंगूठी लूट ले गए। बदमाशो के फरार होने के बाद पीडि़त ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। होटल स्वामी आदित्यव‌र्द्धन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रात के समय वह खाना खाकर ¨सहद्वार के पास टहल रहे थे।

बदमाशों ने चाकू की नोक पर होटल स्वामी को लूटा

उसी समय दो बदमाश आकर रुके और उनकी गर्दन पर चाकू रख दिया और मोबाइल, सोने की चेन व अंगूठी लूट ले गए। बदमाशो के चले जाने के बाद होटल स्वामी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लूटपाट करने वाले बदमाशो की तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नही चल पाया। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर दी है। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि बदमाशो को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Back to top button