सामने आय दिल दहला देने वाला मामला, मगरमच्छ ने 15 साल के लड़के पर किया अटैक और फिर…

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के परिमकुंडा पुर गांव में मगरमच्छ के हमले के बाद एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। फायर ऑफिसर बीबी टुडू के अनुसार, “मगरमच्छ इस लड़के को खारस्रोता नदी में खींच कर ले गया था। लड़के की तलाश करने के लिए नावों का तैनात किया गया था, ये तलाशी अभियान चार से पांच घंटे तक जारी रहा, जिसके बाद लड़के का शव मिला।”

गौरतलब है कि इससे पहले भी मगरमच्छ के हमले को लेकर कई घटनायें हो चुकी है। बीते दिनों ओडिशा में 37 वर्षीय एक महिला पर मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया था लेकिन इस महिला ने जबरदस्त साहस का परिचय देते हुए हिम्मत नहीं हारी और मगरमच्छ पर वार करके मौत के मुंह से बाहर निकल आई। बाद में इस महिला सावित्री समल को इलाज के लिए एक सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
ये मामला राजकनिका पुलिस थाने की सीमा के अंदर आने वाले सिंगिरी गांव का है। सावित्री समल एक गृहिणी हैं। उन्होंने बताया कि कैसे घर के पास बह रही नदी में बर्तन धोते वक्त उन पर एक विशाल मगरमच्छ ने हमला कर दिया था। समल ने बताया कि, नदी जिसके पास मैं बर्तन धो रही थी वहां कभी मगरमच्छ नहीं आते। किसी ने भी पहले कभी वहां कोई मगरमच्छ नहीं देखा था।
सावित्री ने बताया कि, ‘ बर्तन धोते समय अचानक ही मगरमच्छ ने मुझ पर हमला कर दिया जिसके चलते मुझे समझ ही नहीं आया की मैं क्या करूं। एल्युमिनियम का पतीला और खाने बनाने वाली करछी जिन्हें मैं धोने के लिए लाई थी, उन्हीं की प्रयोग कर मेरी जान बच पाई। मेरा मौत के मुंह से बचकर निकल पाना वाकई एक चमत्कार था। मैं नदी किनारे बैठ बर्तन धो रही थी कि मगरमच्छ ने मुझ पर झपट्टा मारा और मुझे पानी में खींचने लगा। मैं पूरी तरह पानी के अंदर जाने ही वाली थी की मैंने बर्तनों से मगरमच्छ के सिर और आंख पर वार किया जिसके बाद मगरमच्छ ने मुझे छोड़ दिया।





