Creta को टक्कर दे सकती हैं Skoda Kushaq, जानें खासियत…

वाहन निर्माता कंपनी स्कोडा भारत में कल अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी KUSHAQ को लॉन्च करने जा रही है। इस कार की लॉन्च से पहले कंपनी मीडिया ड्राइव करा चुकी है, तो जाहिर है, इससे जुड़ी कई खास जानकारी भी सामनें आ गई है। Kushaq  एसयूवी तीन ट्रिम्स में पेश की जाएगी। जिनमें एक्टिव, एम्बिशन और स्टाइल शामिल होगा। Skoda Kushaq को  Vision In कॉन्सेप्ट के तौर पर 2020 ऑटो एक्सपो में किया गया था। आइए विस्तार से बताते हैं, इस कार से जुड़ी पॉवर, इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी:

Vision In कॉन्सेप्ट की तर्ज पर हुई तैयार: Skoda Kushaq विज़न इन कॉन्सेप्ट पर पूरी तरह से खरी उतरती है। इसमें क्रोम सराउंड के साथ स्कोडा की सिग्नेचर फ्रंट ग्रिल, एलईडी डीआरएल के साथ डुअल हेडलैंप सेटअप, स्टाइलिश क्रीज और कट के साथ बंपर, फॉग लैंप के नीचे फॉक्स एयर इनटेक और नीचे की तरफ तीन स्लैट के साथ एक फॉक्स स्किड प्लेट इसके फ्रंट डिजाइन को पूरा करती है। स्कोडा कुशाक के टॉप-एंड ट्रिम में 17-इंच डुअल-टोन, डायमंड कट अलॉय व्हील और रूफ रेल्स मिलते हैं। वहीं वेरिएंट के आधार पर इस एसयूवी को 16-इंच या 17-इंच व्हील विकल्पों में से एक में रखा जा सकता है।

कीमत हो सकती है 10 लाख: स्कोडा कुशाक मिड-साइज एसयूवी की कीमतों की घोषणा कल यानी 28 जून 2021 को की जाएगी। कार निर्माता ने पुष्टि की है कि कुशाक की डिलीवरी 12 जुलाई से शुरू होगी। कीमत को लेकर बात करें तो जानकारों को मानना है, कि इस कार को कंपनी 10 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च कर सकती है। जिसका मुकाबला सीधे तौर पर सेगमेंट की लीडर Creta और Seltos से होगा। देखने वाली बात यह होगी कि क्या सेगमेंट में सालों से दबदबा बनाए क्रेटा को छोड़ लोग कुशाक को पसंद करेंगे या नहीं।

दो इंजन का मिलेगा विकल्प: स्कोडा अपनी नई मिड-साइज एसयूवी को पांच कलर ऑप्शन, कार्बन स्टील, टॉरनेडो रेड, हनी ऑरेंज, कैंडी व्हाइट और ब्रिलियंट सिल्वर में पेश करेगी। वहीं इस एसयूवी के एक्टिव मॉडल में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का प्रयोग किया जाएगा। जो 115bhp की पावर और 178Nm टॉर्क के साथ 6-स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा दूसरे इंजन विकल्प के तौर पर 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट शामिल होगी। जो 150bhp की पावर और 250Nm का टॉर्क जेनरेट करेगी। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होगा।

स्कोडा कुशाक के फीचर्स: बतौर फीचर्स स्कोडा कुशाक में एक लेयर्ड डैशबोर्ड है, जिस पर क्रोम-लाइन वाले वेंट्स को जोड़ने वाली एक पतली क्रोम स्ट्रिप दी गई है। यह एसयूवी ब्रांड के नए टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील के साथ माउंटेड कंट्रोल बटन के साथ आती है। इसमें वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, इन-बिल्ट ऐप्स, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एक ‘वैलेट’ मोड, इन-कार वाई-फाई के साथ वीडब्ल्यू ग्रुप की नई ‘प्ले’ इंफोटेनमेंट सिस्टम की एक 10 इंच की फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन दी जाएगी।

नोट: स्कोडा कुशाक एक स्टाइलिश और फुली फीचर्स लोडेड एसयूवी है। लेकिन क्रेटा भारत में लोगों को काफी समय से भा रही है। क्रेटा के टक्कर में जब सेल्टॉस को लॉन्च किया गया था तो उम्मीद थी कि सेल्टॉस काफी हद तक क्रेटा से लोगों का ध्यान हटाने में कामयाब रहेगी। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। फिलहाल स्कोडा कुशाक का भारतीय ग्राहकों पर प्रभाव कैसा रहता है, ये तो समय ही बताएगा। लेकिन फीचर्स और स्टाइल में आप इस कार को ना नहीं बोल पाएंगे।

Back to top button