शिक्षा मंत्रालय में 39 कंसल्टेंट की संविदा भर्ती, जल्द करें आवेदन

शिक्षा मंत्रालय की कंपनी एडसिल इंडिया द्वारा 7 नवंबर को जारी भर्ती विज्ञापन के मुताबिक 26 कंसल्टेंट 7 सीनियर कंसल्टेंट 4 चीफ कंसल्टेंट और 2 प्रिंसिपल चीफ कंसल्टेंट की भर्ती (Ministry of Education Recruitment 2023) की जानी है। यह भर्ती संविदा के आधार पर होनी है। संविदा की अवधि आरंभ में 2 वर्ष होगी जिसे अधिकतम 5 वर्ष तक के लिए साल दर साल आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

शिक्षा मंत्रालय में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के विद्यालयी शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (DoSEL) के समग्र शिक्षा परियोजना (TSG-SSA) के क्रियान्वयन के लिए कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती (Ministry of Education Recruitment 2023) के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन मंत्रालय की ही कंपनी एडसिल इंडिया द्वारा आमंत्रित किए जा रहे हैं।

एडसिल इंडिया द्वारा जारी 7 नवंबर 2023 को जारी भर्ती विज्ञापन (सं.03/2023/EdCIL-TSG/SS) के मुताबिक एसएसए प्रोजेक्ट के लिए 26 कंसल्टेंट, 7 सीनियर कंसल्टेंट, 4 चीफ कंसल्टेंट और 2 प्रिंसिपल चीफ कंसल्टेंट समेत कुल 39 पदों पर भर्ती की जानी है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि इन सभी पदों पर भर्ती संविदा के आधार पर की जानी है। संविदा की अवधि आरंभ में 2 वर्ष होगी, जिसे आवश्यकतानुसार अधिकतम 5 वर्ष तक के लिए साल दर साल आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

जल्द करें आवेदन
शिक्षा मंत्रालय में 39 कंसल्टेंट की संविदा भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार एडसिल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट, edcilindia.co.in के करियर सेक्शन में एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 8 नवंबर से चल रही है और आखरी तारीख 28 नवंबर 2023 निर्धारित है। इस भर्ती के लिए आवेदन हेतु किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं भरना है।

आवेदन से पहले जानें योग्यता
शिक्षा मंत्रालय की एसएसए परियोजना के लिए विज्ञापित कंसल्टेंट की भर्ती के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को रिक्तियों से सम्बन्धित विषय में मास्टर्स डिग्री उत्तीर्ण होने के साथ-साथ सम्बन्धित कार्य का न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। वहीं, सीनियर कंसल्टेंट पदों के लिए 5 वर्ष का अनुभव, चीफ कंसल्टेंट के लिए 8 वर्ष और प्रिंसिपल चीफ कंसल्टेंट के लिए 10 वर्ष का अनुभव आवश्यक है।

आयु सीमा की बात करें तो कंसल्टेंट के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष, सीनियर कंसल्टेंट के लिए 40 वर्ष, चीफ कंसल्टेंट के लिए 45 वर्ष और प्रिंसिपल चीफ कंसल्टेंट के लिए 55 वर्ष निर्धारित है।

Back to top button