बारिश से बर्बाद हुई फसल के मुआवजे को लेकर कांग्रेसियों ने किया तहसील में प्रदर्शन

बारिश से बर्बाद फसल के मुआवजे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन कर रोष जताया। साथ ही चेताया कि यदि मांग पर जल्द गौर नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं तहसील परिसर पहुचे और धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बारिश से खड़ी हजारों एकड़ धान की फसल बर्बाद हो गई है। इससे अन्नदाताओं की कमर टूट गई है। इसके बावजूद शासन प्रशासन मौन है।
उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में किसान सहित सभी वर्ग परेशान है। उन्होंने सरकार से किसानों को मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जल्द सरकार को सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को राहत देनी चाहिए।
धरना देने वालों में कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप सहगल, अब्दुल अजीज कुरैशी, मनोज राय, इंदुमान, विमल गुड़िया, हरीश सिंह, लता शर्मा, अशोक सिंह, अलका पाल, मुशर्रफ हुसैन, जितेंद्र सरस्वती आदि शामिल थे।





