कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज जाएंगे राजस्थान

उदयपुरः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे सात मार्च को उदयपुर के महाराणा प्रताप डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे जहां से बांसवाडा जाएंगे।
एआईसीसी सदस्य दिनेश खोडनिया ने बताया कि खडगे प्रात: 10.15 बजे दिल्ली से प्रस्थान कर 11.30 उदयपुर के डबोक हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे तथा डबोक हवाई अड्डे से 11.30 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 12.00 बजे तलवाड़ा हवाई पट्टी बांसवाड़ा पहुंचेंगे। जहां राहुल गांधी की प्रस्तावित भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सम्मिलित होंगे।
खडगे दोपहर बाद दो बजे बांसवाड़ा से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 2.30 बजे उदयपुर महाराणा प्रताप लोगों का एयरपोर्ट पर पहुंच 3.45 दिल्ली प्रस्थान कर जाएंगे।





