विधानसभा सत्र आज से, कांग्रेस आक्रामक तो सरकार बचाव की मुद्रा में
जयपुर।राजस्थान विधानसभा सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। यह सत्र छोटा होगा और इसके हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं। सरकार इस सत्र में सीआरपीसी में संशोधन के विधेयक सहित छह बिल पेश करेगी। इस सत्र में सरकार बचाव की मुद्रा में नजर आएगी वहीं कांग्रेस का आक्रामक अंदाज नजर आएगा। सत्र शुरू हाेने से पहले भाजपा विधायक दल की बैठक हुई जिसमें सीएम राजे ने एकजुटता का मूलमंत्र दिया।

– इस सत्र में जो विधेयक पेश होने हैं उसमें लोक सेवकों की हित रक्षा के लिए एक विधेयक पेश किया जाएगा। इसके अलावा गुर्जर आरक्षण और किसानों की कर्ज माफी का मामला भी सदन में गूंजेगा। सरकार छह विधेयक सदन में रखेगी। कांग्रेस ने लोक सेवकों की हित रक्षा वाले विधेयक का विराधे करने का मन बना लिया है। वहीं भाजपा और सरकार बचाव की मुद्रा में हैं।
– सत्र के पहले दिन सोमवार को दिवंगत सांसद सांवरलाल जाट, चांदनाथ और विधायक कीर्ति कुमारी समेत 14 नेताओं को शोकाभिव्यक्ति दी जाएगी।
इसे भी देखें:- OMG… कभी 5000 रुपए की कंप्यूटर ऑपरेटर थी ये लेडी, अब सालाना कमाती हैं 2Cr रु., जानें इनका SUCCESS मंत्र
एकजुटता रखें
– सत्र के शुरू हाेने से पहले सीएम वसुंधरा राजे की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में उपचुनाव में एकजुटतता रखने को कहा गया। सीएम ने कहा कि विकास कार्यों के द्वारा विपक्ष को करारा जवाब देना होगा। सीएम ने कहा कि एकजुटता के साथ विपक्ष का मुकाबला करें।





