कांग्रेस ने बुलेट ट्रेन के उद्घाटन को लेकर कहा, जापानी PM को बुलाना राजनीतिक फायदा…
मुंबई.नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अहमदाबाद में शुक्रवार को भारत की पहली बुलेट ट्रेन की नींव रखी। आबे दो दिन के भारत दौरे पर आए हैं। अहमदाबाद से मुंबई से बीच चलाई जाने वाली बुलेट्र ट्रेन को लेकर शिवसेना ने पार्टी के माउथपीस सामना में सवाल उठाए हैं। अखबार के आर्टिकल में कहा गया है कि बुलेट ट्रेन से मुंबई को कोई फायदा नहीं होगा। जापानी कंपनी कभी भारतीयों को रोजगार नहीं देगी। पिछले महीने ट्रेन हादसों को लेकर भी सामना में मोदी सरकार और रेलवे के फैसलों को आड़े हाथों लिया गया। उधर, कांग्रेस ने कहा है कि आबे को गुजरात बुलाकर बीजेपी इस साल के आखिर में होने वाले असेंबली इलेक्शन में फायदा लेना चाहती है।

– कांग्रेस ने बुलेट ट्रेन और शिंजो आबे के गुजरात दौरे को लेकर सवाल उठाए। पार्टी के स्पोक्सपर्सन मनीष तिवारी ने बुधवार को कहा, ”जापानी पीएम को दिल्ली की बजाय अहमदाबाद क्यों बुलाया? क्या बीजेपी और मोदी सरकार इसका फायदा आने वाले गुजरात असेंबली इलेक्शन में लेगी? ऐसा करना व्यवहारिक नहीं है। जापान जैसे अहम देश के प्रधानमंत्री को दिल्ली में बुलाना चाहिए था।”
– ”अगर गुजरात में इस साल के आखिर में इलेक्शन नहीं होता तो कोई परेशानी नहीं होती। बहुत अटपटा लगता है जब एक विदेशी पीएम की राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया जाए।”
इसे भी देखें:- अभी अभी: बोले पीएम मोदी- बुलेट ट्रेन की रफ्तार के साथ, युवाओं को…!
बुलेट ट्रेन की जगह रेल हादसों पर दें ध्यान
– सामना में 25 अगस्त को पब्लिश एक लेख में भी मोदी सरकार के बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर सवाल उठाए गए थे। शिवसेना के माउथपीस ने कहा था कि देश में आए दिन ट्रेन हादसे हो रहे हैं। इनमें कई लोग जान गंवा चुके हैं। इन्हें रोकने की बजाय सरकार जापानी बुलेट ट्रेन पर ध्यान दे रही हैं।
– सरकार का चला मुरारी हीरो बनने की तरह चला मुरारी बुलेट ट्रेन लाने का सपना पूरा हो सकता है, लेकिन रेलवे मिनिस्ट्री पहले अपनी रेल तो सुधार ले। प्लेटफार्म, रैक और टॉयलेट दीजिए, साथ ही सुनिश्चित हो कि ट्रेन में दिए जाने वाले खाने में चूहे और काकरोच ना हों।
– सरकार का चला मुरारी हीरो बनने की तरह चला मुरारी बुलेट ट्रेन लाने का सपना पूरा हो सकता है, लेकिन रेलवे मिनिस्ट्री पहले अपनी रेल तो सुधार ले। प्लेटफार्म, रैक और टॉयलेट दीजिए, साथ ही सुनिश्चित हो कि ट्रेन में दिए जाने वाले खाने में चूहे और काकरोच ना हों।





