पीरियड्स के दौरान हो सकती है इस बीमारी की शिकायत, इन 5 तरीकों से पाएं राहत

मैग्नीशियम

मैग्नीशियम की कमी कई परेशानियों का कारण बन सकती है, जिसमें सिरदर्द की शुरुआत भी शामिल है, विशेष रूप से माइग्रेन. पीरियड्स के माइग्रेन से राहत पाने के लिए अपने आहार में मैग्नीशियम से भरपूर पदार्थों जैसे एवोकाडो, नट्स और फलियों को शामिल कर सकते हैं.

पर्याप्त नींद

पीरियड्स में माइग्रेन से राहत पाने के लिए नींद की आदतों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए. नींद की कमी या ज्यादा नींद सिरदर्द और माइग्रेन के बीच अक्सर संबंध देखा गया है. अच्छी नींद लेने की कोशिश करें. रोजाना एक ही समय पर सोने जाएं और एक ही समय पर जागें. नींद के समय में निरंतरता भी पीरियड्स के माइग्रेन से राहत पाने में मदद करती है.

तनाव

तनाव माइग्रेन का कारण बन सकता है. यदि पीरियड्स के माइग्रेन से राहत पाना है तो दिनभर में अनुभव किए जाने वाले तनाव का मूल्यांकन करें लेकिन हर दिन तनाव को कम करने के लिए सरल कदम उठाकर माइग्रेन से राहत पाने में मदद कर सकती है. ध्यान और व्यायाम तनाव को कम करने में मदद करेंगे.

अंधेरे कमरे में बैठें

माइग्रेन प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता बढ़ा सकता है. प्रकाश संवेदनशीलता में वृद्धि को फोटोफोबिया के रूप में जाना जाता है और यह 85 प्रतिशत से अधिक लोगों में होता है जो माइग्रेन से पीड़ित हैं. मंद रोशनी या अंधेरे कमरे में बैठने से पीरियड्स के माइग्रेन की गंभीरता को कम करने में मदद मिल सकती है.

कोल्ड कम्प्रेस

लक्ष्मीदत्ता शुक्ला का कहना है कि माइग्रेन से राहत पाने के लिए कोल्ड कम्प्रेस का तरीका लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है. इसमें बर्फ की क्यूब्स लें और उन्हें एक तौलिए में लपेटें. अब 10 मिनट क लिए अपने माथे पर रखें और उसके बाद 10 मिनट के लिए गर्म पानी में तौलिए को डुबोकर हॉट कम्प्रेस करें. अपनी गर्दन के पीछे हॉट कम्प्रेस का इस्तेमाल करें. यह दर्द कम करने में मदद करता है

Back to top button