Cocktail 2 की टीम ने वड़ा पाव के साथ किया पोज तो भड़क गए यूजर्स

 शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कॉकटेल 2’ के प्रमोशन में बिजी हैं। ये तीनों शनिवार को पुणे गए थे और सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे वड़ा पाव के साथ पोज तो दे रहे हैं, लेकिन उसे खा नहीं रहे हैं।

शाहिद ने नहीं खाया वड़ा पाव

इस पर कई लोगों ने उनकी आलोचना करना शुरू कर दिया। कृति पैप्स से पूछती हैं, “क्या हमें सच में इसे खाना है? ऐसे सबके सामने कैमरों के सामने?” वहीं, रश्मिका कहती हैं, “क्या हम बस इसके साथ पोज दे सकते हैं?” जब पैपराजी ने शाहिद से एक बाइट लेने को कहा, तो उन्होंने कहा, “यह सब आप लोगों के लिए है।” हालांकि, आखिर में कृति ने बहुत छोटा सा बाइट लिया।

लोगों ने क्या किया कमेंट?

अब फैंस को ये बात अच्छी नहीं लगी कि शाहिद और टीम ने वड़ा पाव के साथ सिर्फ पोज किया और उसे खाया नहीं। एक यूजन ने लिखा- वाह, क्या खाने एक्टिंग की है। एक और इंटरनेट यूजर ने लिखा, “मजे की बात यह है कि उन्होंने बाहर का खाना खाने से तो मना कर दिया, लेकिन शुगर वाले ड्रिंक्स को खूब प्रमोट करते हैं।” तीसरे ने लिखा- इनका डाइट कंट्रोल देख के अच्छा लगता है और इनके ऊपर दया भी आती है कि कुछ खा नहीं सकते।

कब रिलीज होगी कॉकटेल 2?

‘कॉकटेल 2’ की रिलीज डेट की बात करें तो फिल्म 19 जून, 2026 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है और अब तक मेकर्स ने इसके तीन गाने और ट्रेलर रिलीज किए हैं। इसके ट्रेलर ने कई फैंस का ध्यान आकर्षित किया। यह 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘कॉकटेल’ का स्पिरिचुअल सीक्वल है, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने काम किया था।

Back to top button