CM ने किया मेधा पाटकर को ट्वीट, हमें आपकी चिंता है, अनशन करें समाप्त

बड़वानी/ इंदौर.सरदार सरोवर बांध के डूब क्षेत्र में पिछले एक माह चल से रही हलकी बारिश का दौर शुक्रवार को थमा तो नेता के बयान की बौछार शुरू हो गई। चिखल्दा में मेधा पाटकर का अनशन 9वें दिन भी चला। रक्तचाप में कमी आई है। उनकी तबीयत पर डॉक्टर्स की टीम नजर रख रही है।
CM ने किया मेधा पाटकर को ट्वीट, हमें आपकी चिंता है, अनशन करें समाप्त
 
सीएम का ट्वीट, जी मुझे आपके साथियों के स्वास्थ्य की चिंता है
– धार जिले के चिखल्दा स्थित धरना स्थल के पास 12 एंबुलेंस तैनात किए गए हैं।
– आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना देकर एनवीडीए मंत्री लालसिंह आर्य व उपाध्यक्ष रजनीश वैश्य का पुतला फूंककर पुनर्वास को झूठा बताकर विरोध जताया।
– मुख्यमंत्री नर्मदा घाटी के महेश्वर, मंडलेश्वर व सनावद क्षेत्र में निकाय चुनाव के दौरे पर थे। वे बांध व पुनर्वास मुद्दे पर खुद को बचाकर बोले कि डूब प्रभावितों को पैकेज के साथ बसा रहे हैं।
– उनके ट्वीटर पर पाटकर को संबोधित करते लिखा- जी मुझे आपके साथियों के स्वास्थ्य की चिंता है।

ये भी पढ़े: कार हमले पर राहुल बड़ा बयान, बोले- मेरी कार पर हमला BJP और RSS के लोगों ने किया

मेधा पाटकर का ट्वीट, बांध में पानी भरना करें बंद
– आपसे निवेदन है कि आप सभी अनशन समाप्त करें। सभी विस्थापितों के हितों की चिंता करना मेरा कर्त्तव्य है।
– जवाब में मेधा ने ट्विटर पर सीएम का धन्यवाद कहा। साथ ही अनशनस्थल पर साफ कहा कि पहले बांध में पानी भरना बंद कर पुनर्वास होगा तभी अनशन टूटेगा।
 
शाम तक नर्मदा का जलस्तर 24 घंटे में 0.500 मीटर बढ़कर 121.400 तक जा पहुंचा। चिखल्दा में नर्मदा किनारे स्थित बालीपुरवाले बाबाजी की समाधि पर पानी फिर गया। सिर्फ झंडे के ऊपरी हिस्से दिख रहे हैं। राजघाट के पश्चिमी हिस्से की रेत खदानों में पानी घुसने लगा है। किनारे के भवती, बिजासन, पान्या, धनोरा गांवों से बसाहटों पर धीरे-धीरे लोगों का पहुंचना लगातार जारी है।
Back to top button