CM योगी आज करेंगे गोरखपुर में चुनावी सभाएं, 200 फरियादियों से मिले

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाक का सवाल बने गोरखपुर लोकसभा उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। कल शाम से ही गोरखपुर में डेरा जमा चुके सीएम योगी आदित्यनाथ आज चार चुनावी सभा करेंगे। इससे पहले आज उन्होंने अपनी दिनचर्या के तहत मंदिर प्रांगण में दो सौ से अधिक फरियादियों से भेंट की।

CM योगी आज करेंगे गोरखपुर में चुनावी सभाएं, 200 फरियादियों से मिले

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ मंदिर में आज सुबह की दिनचर्या परंपरागत रही। मुख्यमंत्री सुबह 5.15 बजे अपने कक्ष से निकले और सबसे पहले गुरु गोरखनाथ के दर्शन को पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गुरु गोरखनाथ की पूजा के बाद उन्होंने ब्रह्मलीन गुरु अवैधनाथ का आशीर्वाद लिया। करीब आधा घंटा गौशाला में गुजारने के बाद वह मंदिर कार्यालय में पहुंचे। वहां पहले से ही फरियादी उपस्थित थे।

मायावती ने कहा-मूर्ति तोडऩे वालों पर चलाया जाए राष्ट्रद्रोह का मुकदमा

 

वहां जनता दरबार लगाया। जनता दरबार का सिलसिला 6.15 बजे से लेकर 7.30 तक चला। इस दौरान उन्होंने करीब 200 से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनी और उन्हें समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी अपने कक्ष में चले गए।

आज दिन में उनकी तूफानी चुनावी सभाएं हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में कैम्पियरगंज, पिपराइच, ग्रामीण एवं सहजनवा विधानसभा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उनकी दोपहर 12 बजे राम चैरा कैम्पियरगंज विधानसभा, एक बजे जंगल धूसड, पिपराइच विधानसभा में चुनावी सभा है। इसके बाद 2:20 बजे जंगल चैरी ग्रामीण विधानसभा पहुंचेंगे। उनकी आखिरी सभा शाम 3:25 बजे उनवल सहजनवां विधानसभा में है।  

Back to top button