एफिडेविट में CM योगी ने बताया 49 हजार के कुंडल पहनते हैं, रिवॉल्वर भी रखते हैं…

लखनऊ.योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एमएलसी पद के नॉमिनेशन फाइल किया। एफिडेविट में बताया गया कि आदित्यनाथ 49 हजार रुपए के सोने का कुंडल पहनते हैं और रिवॉल्वर भी रखते हैं। योगी के साथ डिप्टी सीएम केशव मौर्य और दिनेश शर्मा के अलावा स्वतंत्र देव सिंह, मोहसिन रजा ने भी एमएलसी पद के लिए नॉमिनेशन फाइल किया। 
एफिडेविट में CM योगी ने बताया 49 हजार के कुंडल पहनते हैं, रिवॉल्वर भी रखते हैं...

95.98 लाख की प्रॉपर्टी के मालिक हैं सीएम…

– योगी ने एफिडेविट में बताया कि उनके पास 95 लाख, 98 हजार की चल-अचल संपत्ति है। इसमें कैश कुल 22 हजार रुपए हैं। बता दें कि 2014 में लोकसभा के नॉमिनेशन में उन्होंने 72 लाख रुपए की संपत्ति दिखाई थी। तीन साल में उनकी संपत्ति लगभग 24 लाख रुपए बढ़ी।
– योगी नाथ संप्रदाय के साधु हैं। इस संप्रदाय के साधुओं के दोनों कान छेदे जाते हैं। साधु लकड़ी के कुंडल पहनते हैं, लेकिन योगी लकड़ी के बजाय सोने के कुंडल पहनते हैं।

इनोवा-फॉर्चूनर भी है सीएम के पास

– योगी दो लग्जरी कारों इनोवा (मॉडल 2013) और फार्चूनर (मॉडल 2014) के भी मालिक हैं। फार्चूनर की कीमत 13 लाख 11 हजार 435 रुपए और इनोवा की कीमत 8 लाख 72 हजार 123 रुपए बताई गई है।
– योगी के पास एक लाख रुपए की रिवॉल्वर और 80 हजार रुपए की रायफल भी है। उनके पास खेती की जमीन नहीं है, लेकिन दिल्ली, गोरखपुर के बैकों में डिपॉजिट, नेशनल सेविंग स्कीम्स और बीमा पॉलिसियों के जरिए 71,25,495 रुपए हैं।

योगी पर कितने केस?

– योगी पर गोरखपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर में कुल 8 क्रिमिनल केस दर्ज हुए, लेकिन किसी में सजा नहीं हुई।

 दोनों डिप्टी सीएम के पास रिवॉल्वर

– डिप्टी सीएम केशव मौर्य के पास भी एक लाइसेंसी रिवॉल्वर और रायफल हैं। केशव मौर्य ने बताया है कि 2 करोड़ 22 लाख रुपए के कर्जदार हैं। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के पास सिर्फ 1 रिवॉल्वर हैं, जबकि 23 करोड़ रुपए की संपत्त‍ि है।
– मंत्री मोहसिन रजा के पास 54 लाख 51 हजार रुपए की प्रॉपर्टी है। स्वतंत्र देव सिंह ने अपने पास 21 लाख की सम्पत्ति बताई है।
Back to top button