सीएम योगी हुए मुंबई से मॉरीशस के लिए रवाना, यह है सीएम बनने के बाद दूसरा विदेश दौरा

लखनऊ. तीन दिन के मॉरिशस दौरे के लिए सीएम योगी मुंबई से रवाना हो गए हैं। इससे पहले सीएम योगी मंगलवार को लखनऊ से मुंबई गए थे। अपने इस दौरे में सीएम योगी प्रवासी भारतीयों को यूपी में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। पिछले अगस्त महीने में म्यांमार के तीन दिवसीय दौरे के बाद योगी यह यह दूसरा विदेश दौरा होगा। 

सीएम योगी हुए मुंबई से मॉरीशस के लिए रवाना, यह है सीएम बनने के बाद दूसरा विदेश दौरा

मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मिलेंगे योगी

– अपने तीन दिन के दौरे में योगी मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविन्द जगन्नाथ और प्रवासी भारतीयों से मुलाकात कर निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। इस दौरे में योगी 183वें भारतीय आगमन दिवस में शामिल होंगे।

– बता दें कि, अगले साल मार्च में होने वाले अप्रवासी दिवस के अवसर पर मॉरीशस में रह रहे भारतीयों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जायेगा। योगी के साथ अफसरों का एक दल भी साथ गया है। इसके साथ ही मोदी सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरिराज सिंह भी उनके साथ मॉरिशस गए हैं।

अमेरिकी उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से मिले थे योगी

-योगी ने इससे पहले हाल ही में अमरीका से आए 24 अधिक प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी। अमरीका से आए प्रतिनिधियों ने यूपी में निवेश की बात कही थी।

इसे भी देखें:- दुनिया की सबसे लंबी सुरंग के जरिये अब ब्रह्मपुत्र की धार मोड़ेगा चीन, भारत में पड़ सकता है सूखा

भारत में निवेश के लिए सुधरे हालात

-वर्ल्ड बैंक की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स में भारत 30 पायदान उछलकर 100th पोजिशन पर आ गया है। इस कैटेगरी में इंडिया सबसे ज्यादा इम्प्रूवमेंट करने वाला देश है। रिपोर्ट में रैंकिंग में उछाल की वजह टैक्सेशन रिफॉर्म्स, लाइसेंसिंग, इन्वेस्टर्स प्रोटेक्शन और बैंकरप्सी रिजोल्यूशंस को बताया गया। लिस्ट में भारत की पोजीशन पिछले साल 130th थी और उससे पहले 142nd थी।

Back to top button