सीएम योगी ने मजदूरों के खाते में डाले 90 करोड़ 88 लाख रुपये…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आर्थिक सहायता के दूसरे चरण में 9,08,855 श्रमिकों और कामगारों को 90 करोड़ 88 लाख रुपये की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी है।

सीएम योगी ने इसके अलावा आपदा पूर्व चेतावनी और राहत प्रबंधन के लिए ‘प्रहरी एप’ लॉन्च की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में दैवी आपदाओं से बचाव, जागरूकता व पारदर्शी राहत वितरण प्रणाली संबंधी चार नई पहल का शुभारंभ किया। साथ ही 9 लाख से अधिक श्रमिकों के बैंक अकाउंट में डीबीटी के जरिए 1000-1000 रुपये की आर्थिक सहायता हस्तांतरित की।
इसी तरह मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों से घर लौटे प्रवासी श्रमिकों को 1000-1000 रुपये देने का एलान किया था। पहले चरण में 10 लाख से अधिक श्रमिकों को भुगतान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री दूसरे चरण में चिह्नित व पहले चरण में जिन श्रमिकों के खाते में ट्रांजेक्शन फेल हो गया था, उनके खाते में अब 1000-1000 रुपये भेजे गए हैं।
आपदा प्रहरी एप लॉन्च
सीएम योगी ने आपदा प्रहरी एप भी लॉन्च की। यह आपदा राहत योजनाओं से जुड़ी कार्रवाई को जनभागीदारी से जोड़ने की यह अनूठी पहल है। किसी तरह की आपदा घटित होने पर आम नागरिक इस एप पर सूचना दर्ज कर सकता है। प्रत्येक सूचना की तहसील द्वारा जांच कराई जाएगी। आपदा की पुष्टि के बाद प्रभावित लोगों को मानक के अनुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।





