लखनऊ: CM योगी आदित्यनाथ ने फिल्म अभिनेता संजय दत्त से की मुलाकात

लखनऊ। प्रख्यात फिल्म अभिनेता संजय दत्त आजकल लखनऊ के साथ कानपुर में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। आज उन्होंने लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर भेंट की।

लखनऊ: CM योगी आदित्यनाथ ने फिल्म अभिनेता संजय दत्त से की मुलाकात

फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने आज सुबह लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर उनसे भेंट की। बताया जा रहा है कि यह संजय दत्त की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ शिष्टाचार भेंट थी। संजय दत्त मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर करीब आधा घंटा रुके। इस भेंट को भारतीय जनता पार्टी के संपर्क और समर्थन के अभियान से भी जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने योगी आदित्यनाथ से उत्तर प्रदेश में फिल्म निर्माण से लेकर कई अहम मुद्दों पर काफी चर्चा भी की। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के फिल्म निर्माण में सहयोग के योगदान को लेकर काफी सराहा भी। संजय दत्त इन दिनों लखनऊ में फिल्म प्रस्थानम की शूटिंग कर रहे हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले भाजपा ने अपना संपर्क फॉर समर्थन अभियान शुरू किया है। तीन दिन पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मुंबई में फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के घर जाकर उनसे भेंट की थी। भाजपा के इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में अभिनेता संजय दत्त से मुलाकात की है।

संजय दत्त लखनऊ में फिल्म प्रस्थानम की शूटिंग कर रहे हैं। यह एक तेलुगु फिल्म की हिन्दी रीमेक है। संजय दत्त फिल्म प्रस्थानम में एक कद्दावर नेता की भूमिका में हैं। फिल्म में मनीषा कोइराला उनकी पत्नी की भूमिका में हैं। इसमें जैकी श्रॉफ और चंकी पांडे भी हैं। सीएम योगी ने उनसे मुलाकात के दौरान आने वाले लोकसभा लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए समर्थन मांगा है। 

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1005315712519364608

समाजवादी रहे बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त नवाबों के शहर लखनऊ में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अन्य कई बड़े अभिनेता भी हैं। इस बीच लखनऊ में संजय दत्त ने बीजेपी के संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। संजय दत्त जेल से निकलने के बाद फिल्मों में अपनी दूसरी पारी की शुरुआत कर रहे हैं जिसके तहत वे एक के बाद एक फिल्म में काम कर रहे हैं।

Back to top button