CM सिटी पहुंचे प्रदेश के BJP नेता, मिशन-2019 पर कार्यकारिणी की बैठक शुरू

करनाल। सीएम सिटी करनाल में रॉयल पैराडाइज में भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो चुकी है। प्रदेश के करीब 280 पदाधिकारी इस बैठक में मिशन-2019 लोकसभा-राज्यसभा चुनाव पर मंथन होगा
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि बैठक में योगी पेटर्न पर प्रदेश के विकास कार्य और कार्यकर्ताओं का मान सम्मान हो, यह मुद्दा भी उठाया जा सकता है। लाल बत्ती हटाने से मची खलबली पर भी हो सकती है चर्चा…
– भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के करीब 31 लाख कार्यकर्ता हैं। इनमें 20 हजार के करीब सक्रिय कार्यकर्ता हैं।
– करनाल में दो दिनों तक चलने वाली पार्टी की बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने पर बल दिया जाएगा। 5 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 154 कार्यकर्ताओं को कुरुक्षेत्र में प्रशिक्षण दिया है, वहीं पार्टी में कोई भी असंतुष्ट नहीं है।
ये है शेड्यूल
– आज पहले दिन प्रदेश के करीब 60 पदाधिकारी पहुंच चुके हैं, जो सुबह 10 बजे से रॉयल पैराडाइज में चल रही बैठक में मौजूद हैं, जबकि शाम 4.30 बजे ईडन बैंक्वेट में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया है।
– शहर के विभिन्न होटलों और सरकारी रेस्ट हाउस और कर्ण लेक पर रुकने के लिए करीब 1000 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है।

पास होगा प्रस्ताव
राज्य कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तर्ज पर राजनीतिक प्रस्ताव पास किया जाएगा, ताकि यह बात सुदूर देहात तक हर कार्यकर्ता तक पहुंच जाए। जिन कार्यकर्ताओं में नाराजगी है, उनपर खास ध्यान केंद्रित करने को कहा है, ताकि समर्पित कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा से जुड़ा रहे।

हरियाणवी-राजस्थानी व्यंजन हैं खास आकर्षण
बैठक में राजस्थानी व्यंजन दाल-बाटी-चूरमा का विशेष प्रबंध किया है, जबकि हरियाणा के साग-मक्की की रोटी के अलावा चूरमा शामिल किया है। भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार खुले माहौल में बैठक का आयोजन होगा, ताकि सभी अपनी बात रख सकें। इसे तुरंत अमल में लाया जाएगा, ताकि प्रदेश में विधानसभा चुनाव तक सभी तैयारियों को पूरा कर लिया जाए। कर्ण नगरी को भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने पूरी तरह से भगवा रंग में रंग दिया है। जगह-जगह स्वागत गेट बनाए गए हैं। ताकि बाहर से आने वालों को परेशानी हो।