CM के अनशन का जवाब जेल भरो आंदोलन से देंगे किसान, कर रखी है पूरी तैयारी

भोपाल। मंदसौर, नीमच और शाजापुर के बाद किसान आंदोलन की आग अब राजधानी में भी सुलग रही है। एक तरफ किसानों को मनाने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गए हैं। वहीं, किसान संगठन अनशन का जवाब जेल भरो आंदोलन से दे रहे हैं। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में किसानों के आंदोलन का शनिवार को 10वां दिन है। सरकार से नाराज चल रहे किसानों का आज जेल भरो आंदोलन भी है। पढ़ें पूरी खबर…
CM के अनशन का जवाब जेल भरो आंदोलन से देंगे किसान, कर रखी है पूरी तैयारी
-सीएम शिवराज सिंह चौहान के उपवास के लिए दशहरा मैदान पर वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है। मंदसौर में फिलहाल हालात सामान्य बताए जा रहे हैं। उधर, गृह मंत्रालय ने सभी पड़ोसी राज्यों को अलर्ट किया। हिंसा ग्रस्त इलाकों में सुरक्षा के लिए रैपिड एक्शन फोर्स की कुल 13 कंपनियां तैनात की गई हैं।

ये भी पढ़े: आग मत लगाओ, चर्चा करो: उपवास पर बैठे शिवराज की किसानों से अपील

-जेल भरो आंदोलन के साथ ही किसान सीएम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी करेंगे। राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ, आम किसान यूनियन, भारतीय किसान यूनियन सहित अन्य संगठनों के नेता इसमें शामिल होंगे।
Back to top button