ओबामा के खिलाफ हुआ ट्रंप का दावा गलत, नहीं मिले फोन टैपिंग के सबूत

अमेरिका के न्याय विभाग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे को खारिज कर दिया है कि पिछले साल चुनाव प्रचार अभियान के दौरान ट्रंप टॉवर का फोन टैप कराया गया था. न्याय विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं, जिससे ये साबित हो कि तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ट्रंप टॉवर का फोन टैप कराया.

Claims of Trumpet Against Obama's Wrong, Not Found Phone Tapping Proof

अमेरिकी जांच एजेंसी FBI (फैड्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन) और NSD (नेशनल सिक्योरिटी डिविजन) दोनों ने बताया कि फोन टैपिंग के कोई सबूत नहीं मिले हैं, जिसकी चर्चा ट्रंप ने अपने 4 मार्च, 2017 के ट्वीट में की थी. NSD डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के अंतर्गत कार्य करता है.

 Follow

Donald J. Trump 

✔@realDonaldTrump

How low has President Obama gone to tapp my phones during the very sacred election process. This is Nixon/Watergate. Bad (or sick) guy!

Twitter Ads info and privacy
 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस वर्ष मार्च में ट्वीट कर आरोप लगाया था कि साल 2016 में चुनाव से ठीक पहले तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उनके न्यूयॉर्क स्थित कार्यालय में फोन टैपिंग करवाई थी. ट्रंप ने इसकी तुलना ‘वाटरगेट’ मामले से की थी.

 

ट्रंप के पूर्व प्रवक्ता सीन स्पाइसर ने भी फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह आरोप लगाया गया था कि ब्रिटेन के जीसीएचक्यू जासूसी एजेंसी ने ओबामा के लिए फोन टैपिंग की थी.

Back to top button