सिगरेट के धुएं से उठा था विवाद, कार वाले ने बाइक को मारी टक्कर, हुई युवक की मौत

नई दिल्ली.सिगरेट के धुएं को मुंह पर उड़ाने को लेकर हुए विवाद में फोटोग्राफी के छात्र गुरप्रीत सिंह (21) की हत्या मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस पहले इसे सड़क दुर्घटना मान रही थी, लेकिन परिजनों और चश्मदीद गवाह के अनुसार आरोपी कार चालक ने गुरप्रीत की बाइक में जानबूझकर टक्कर मारी थी। इसमें उसका दोस्त मनिंदर सिंह भी घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है।
 सिगरेट के धुएं से उठा था विवाद, कार वाले ने बाइक को मारी टक्कर, हुई युवक की मौत
आरोपी की पहचान डिफेंस कॉलोनी निवासी रोहित कृशणा महतो के रूप में हुई है। वह पेशे से वकील है और असम सरकार की स्टैडिंग काउंसिल में प्रैक्टिस कर रहा है। सफदरजंग थाना पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज रोहित को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली कॉलेज का स्टूडेंट था लड़का

पंजाब का रहने वाला गुरप्रीत सिंह दिल्ली कॉलेज ऑफ फोटोग्राफी का छात्र था। 16 सितंबर की रात वह मनिंदर के साथ दिल्ली में फुटपाथ पर रात गुजारने वाले लोगों के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए सफदरजंग अस्पताल के पास गया था। गुरप्रीत की बहन हरप्रीत ने बताया कि उसका भाई अपने दोस्त के साथ वहीं कहीं खाना खाने लगा। इसी दौरान नशे में धुत रोहित से उनकी तकरार हो गई क्योंकि वह सिगरेट का धुआं गुरप्रीत के मुंह की ओर उड़ा रहा था।

इसे भी देखें:- अभी अभी: जम्मू के त्राल में सेना पर बड़ा आतंकी हमला, तीन की मौत, 31 घायल

बात आगे बढ़े, इसलिए गुरप्रीत दोस्त के साथ बाइक से वहां से निकल गया और धौलाकुआं की ओर जाने लगे। इसके बाद फोर्ड फिएस्टा कार से आरोपी ने बाइक का पीछा कर रिंग रोड पर एम्स ट्रॉमा सेंटर के पास टक्कर मार दी। कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि पास में खड़े ऑटो और ओला कैब भी चपेट में गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों को एम्स में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान गुरप्रीत की मौत हो गई थी। वहीं, महेंद्र का इलाज चल रहा है।
दक्षिणी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिसवाल ने बताया कि पुलिस को इस घटना की सूचना तड़के सवा चार बजे मिली थी। मौके पर पहुंचने के बाद एम्स ट्रॉमा सेंटर के नजदीक पुलिस को वाहन क्षतिग्रस्त हालत में मिले। वहीं, घायल मनिंदर ने अपने बयान में कहा कि इस घटना से पहले उनका आरोपी कार चालक के साथ झगड़ा हुआ था। उसने हमें बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।
Back to top button