Chronic Kidney Disease से ग्रस्त मरीजों के लिए बेहद जरूरी हैं ये व्यायाम

स्वस्थ रहने और बीमारियों से बचे रहने के लिए योग सबसे अच्छा जरिया है। तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए योग बेहतरीन व्यायाम है लेकिन ये बात बहुत कम ही लोग जानते हैं कि किडनी रोग से पीड़ित लोगों के लिए योग और भी ज्यादा फायदेमंद होता है। आज हम आपको ऐसे 5 कारण बताने जा रहे हैं, Chronic Kidney Disease से ग्रस्त मरीजों के लिए बेहद जरूरी हैं ये व्यायाम

1. डायबिटीज नियंत्रित रखने में बेहद फायदेमंद
डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को किडनी रोग की संभावना एक आम इन्सान से अधिक होती है। लेकिन रोजाना योगासन करके इसके खतरे को टाला जा सकता है। एक शोध के मुताबिक, नियमित रूप से योग करने पर ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और लिपिड्स कंट्रोल में रहते हैं। ब्लड शुगर कंट्रोल में रहने पर डायबिटीज मरीज में किडनी रोग की संभावना 30: तक कम हो जाती है।

2. ब्लड प्रेशर कंट्रोल
हाई ब्लड प्रेशर किडनी फेलियर के मुख्य कारणों में से एक है। ऐसे में रोज ‘सर्पासन’ और ‘उष्ट्रासन’ के जरिए आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रख सकते हैं, जिससे किडनी फेलियर का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा।

3. अंर्धचंद्रासन व्यायाम रखेगा किडनी को स्वस्थ
किडनी डिजीज से बचे रहने के लिए दिल का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। दिल और किडनी दोनों को स्वस्थ रखने के लिए आप अंर्धचंद्रासन, त्रिकोणासन और धनुरासन जैसे योग कर सकते हैं।

4. डिप्रेशन से बचाव
क्रॉनिक डिजीज से जूझ रहे पेशेंट्स को डिप्रेशन का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में मेडिटेशन और प्राणायाम आपके लिए बेहद फायदेमंद है। इससे न सिर्फ आपको मानसिक शांति मिलेगी बल्कि यह आपको डिप्रेशन से बाहर लाने में मदद करेगा। 

5. हड्डियों के दर्द से राहत
किडनी रोग से ग्रस्त लोगों को हड्डियों में हमेशा काफी दर्द रहता है। क्यूंकि उन्हें पेनकिलर्स नहीं दिए जा सकते तो योग ही एकमात्र ऐसा तरीका है इस दर्द को दूर करने का। ऐसे में आप रोजाना ‘पश्चिमोत्तनासन’ , ‘हलासन’ योग और ‘मार्जायासन’ द्वारा इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Back to top button