चिराग पासवान ने विजन डॉक्यूमेंट जारी करते हुए कहा कि नितीश कुमार के पास अपनी कोई उपलब्धि नहीं, केंद्र की योजनाओं को बता रहे अपना

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के बस अब कुछ शेष ही दिन बचे हैं। ऐसे में हर बड़ा नेता एक दूसरे पर सवाल दाग रहा है। एक दूसरे को नीचा दीखाने में लगे हुए हैं। इस बार बिहार चुनाव का माहौल कुछ अलग ही देखने को मिला है। ऐसे में बुधवार को लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने अपना विजन डॉक्यूमेंट जारी किया है।

चिराग पासवान ने ​नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि नी​तीश कुमार के पास अपनी कोई उपलब्धि नहीं है। केंद्र सरकार की सारी योजनाओं को अपनी उपलब्धि बता रहे हैं। इसके अलावा चिराग ने विजन डॉक्यूमेंट के जरिए कई बड़े वादे किए।

चिराग पासवान ने अपने विजन डॉक्यूमेंट में क्या बड़ी बातें कहीं, जानें…

• सरकार बनने पर अलग से प्रवासी मजदूर मंत्रालय। ताकि दूसरे राज्यों में रहने वाले मजदूरों से संपर्क रखा जा सके।
• राज्य में बड़े स्तर पर मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने का वादा, ताकि बिहारी युवा बाहर पढ़ने ना जाए।
• बिहार में अभी स्वास्थ्य की सही सुविधा नहीं है। अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है, जबकि नौकरियां खाली पड़ी हैं।
• नदियों को जोड़ने की योजना पर तेजी से काम होना चाहिए, ताकि बाढ़ और सूखे की समस्या दूर हो सके।
• बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने के हक में।
• बिहार में इन्वेस्टर्स समिट के जरिए निवेश पर फोकस, लैंड रिफॉर्म पर जोर दिया जाएगा।
• धार्मिक टूरिज्म को बढ़ावा, सीतामढ़ी को अयोध्या के साथ जोड़ा जाए।

बिहार में दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए डेनमॉर्क मॉडल अपनाया जाएगा।

आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश में नदियों को जोड़ने की योजना चलाई थी, जिसे अब मोदी सरकार भी आगे बढ़ा रही है। ऐसे में बार-बार चिराग पासवान अपने संबोधन में पीएम मोदी के विकास की बात करते हैं और अब उन्होंने बिहार में बाढ़ की समस्या का हल निकालने के लिए अटल की उसी योजना को आगे बढ़ानी की बात कही है।

Back to top button