चीन में आसमान से गिरे कुत्‍ते के धक्‍के के बाद महिला हुई बेहोश: वायरल वीडियो

वायरल फुटेज

चीन के गुआंगज़ौ जिले में रिकॉर्ड हुई एक सीसीटीवी फुटेज बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। ये फुटेज एक महिला की है जो अजीबो गरीब हादसे की शिकार हुई थी। ये फुटेज वाकई आपको हैरान करने के साथ डरा भी देगी। बताते हैं कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये रिकॉर्डिंग गुआंगज़ौ में बायुन के इलाके में सरविलांस कैमरे में कैद हुई है। इस में एक महिला ऊपर कुत्ता गिरता दिखाई दिया। जिसके बाद महिला बेहोश हो गई। इतना ही इस हादसे में गिरने से उसकी गरदन में 3 फ्रेक्चर तक हो गए।चीन में आसमान से गिरे कुत्‍ते के धक्‍के के बाद महिला हुई बेहोश: वायरल वीडियो

क्‍या है मामला

इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक महिला अपने छोटे बच्चे को लेकर सड़क से आकर एक इमारत में जा रही है। उसी समय अचानक एक कुत्ता जैसे आसमान से उसके सिर के ऊपर गिरता है। भयभीत महिला संतुलन खो कर गिर पड़ती है और बहोश हो जाती है। फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि महिला तो जमीन पर बिना हिले डुले पड़ी रहती है जबकि कुत्ता भाग जाता है। खबरों के अनुसार जहां पर ये हादसा हुआ वहीं पास में एक क्लीनिक था। इसी क्‍लीनिक से डॉक्टर ने उनको प्राथमिक चिकित्‍सा दी जिसके बाद उन्‍हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। महिला को हादसे के करीब 12 मिनट बाद होश आया और उनकी गर्दन में 3 फ्रैक्‍चर भी डिटेक्‍ट किए गए।  

देखें विडियो:-

https://www.facebook.com/shanghaiist/videos/10156872638066030/

Back to top button