चीन नई तरह का नौसेना विध्वंसक बना रहा

बीजिंग. चीन मिसाइल रोधी, जहाज रोधी और पनडुब्बी रोधी हथियारों से लैस एक नये तरह का नौसेना विध्वंसक बना रहा है. सरकारी मडिया ने यह खबर दी. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक शंघाई के जियांगन शिपयार्ड (ग्रुप) में इस विध्वंसक को बनाने का काम चल रहा है.चीन नई तरह का नौसेना विध्वंसक बना रहा

खबर के मुताबिक इसे नयी वायु रक्षा, मिसाइल रोधी, जहाज रोधी और पनडुब्बी रोधी हथियारों से लैस किया जा रहा है. सैन्य प्रतिनिधि लेंग जुन के हवाले से एक खबर में कहा गया है कि विध्वंसक का निर्माण जहाज की लड़ाकू क्षमता बेहतर करने पर केंद्रित है.

वहीं, समाचार एजेंसी एपी की एक खबर के मुताबिक चीन सरकार ने उत्तर कोरिया पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों से गंभीरता से निपटने का आज वादा किया. सरकार ने उत्तर कोरिया पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों से गंभीरता से निपटने का आज वादा किया.

Back to top button