सप्ताह में इस दिन जन्मे बच्चे होते है सबसे ज्यादा खुश किस्मत

पैरेंट्स अपने बच्चों के बारे में जानने के लिए हरदम इच्छुक होते हैं क्योंकि आप किस दिन पैदा हुए थे इस बात पर भी काफी हद तक यह निर्भर करता है कि आपका स्वभाव और व्यवहार कैसा होगा. ज्योतिष शास्त्र की मदद से हम अपने जन्म की तारीख, अपने नाम एवं अपने जन्म माह के माध्यम से अपने व्यक्तित्व एवं आने वाले भविष्य के बारे में पता लगा सकते हैं.

सप्ताह में इस दिन जन्मे बच्चे होते है सबसे ज्यादा खुश किस्मतमौजूदा खबर अनुसार बता दें कि ज्योतिष शास्त्र एक ऐसा शास्त्र है जिसके बारे में जानकर हम किसी भी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में आसानी से पता लगा सकते हैं. इसको जानने के लिए वो इंसान किसी दिन, किस महीने और किस समय पैदा हुआ है ये पता होना बहुत जरुरी है क्योंकि जिस दिन व्यक्ति का जन्म होता है, उस दिन मौजूद ग्रहों की विशेषता उस व्यक्ति के अंदर आ जाती है. इन्हीं तारीखों से आसानी से पता लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में आपका व्यक्तित्व कैसा रहने वाला है.

सप्ताह के अलग–अलग दिन पैदा होने वाले लोगों का ऐसा होता है व्यक्तित्व और स्वभाव !!

सोमवार : इस दिन जन्मे लोग हमेशा किसी न किसी वजह से समाज में सुर्खियों में बने रहते हैं, इनके परिवार में बहुत सी परेशानियां रहती हैं, इसके बावजूद भी ये लोग प्यार से मिलते हैं. इनका स्वभाव हंसमुख किस्म का होता है.

मंगलवार : इस दिन जन्मे लोगों का ग्रह मंगल होता है. जिस वजह से इनकी राशि मेष या वृश्चिक होती है. इनके अंदर ऊर्जा कूट-कूटकर भरी पड़ी होती है. ये सही समय में सही फैसले लेते हैं.

बुधवार : इस दिन पैदा हुए लोगों की राशि कन्या या मिथुन होती हैं. ये लोग अपनी बातों से किसी को भी अपनी तरफ आसानी से आकर्षित कर लेते है. इनकी वाणी मीठी होती है. इस दिन जन्मे लोग खुशकिस्मत होते है.

गुरूवार : गुरूवार को जन्म लेने वाले लोगों की राशि धनु या मीन होती है. इस दिन पैदा होने वाले लोग बहुत ज्यादा बुद्धिमान होते हैं. इन्हें जो भी काम दिया जाता है ये उसको समय से पहले ही पूरा कर लेते है.

शुक्रवार : शुक्रवार को जन्म लेने वाले लोग दिखने में बहुत ज्यादा सुंदर होते हैं. इन पर शुक्रग्रह का प्रभाव रहता है. इनके अंदर खुद को दूसरों से आगे रखने की ललक हमेशा रहती है. ये किसी को भी अपना दीवाना बना सकते है.

शनिवार : इस दिन जन्म लेने वाले लोगों की राशि मकर या कुंभ होती है. इन पर शनि ग्रह का प्रभाव बना रहता है. इन्हें जीवन में किसी की रोक-टोक पसंद नहीं होती. ये लोग बहुत ईमानदार होते है.

रविवार : रविवार को जन्म लेने वाले लोगों पर सूर्य और सिंह राशि का प्रभाव रहता है, इनका स्वभाव साहसी और निडर होता है. इनकी सोच हमेशा सकारात्मक रहती हैं. इन्हें घूमने-फिरने का भी बहुत शौक होता है.

देखिये वीडियो !!

Back to top button