मुख्यमंत्री कल 23 जुलाई 2021 को बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत 69,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया में रिक्त पदों पर सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कल 23 जुलाई, 2021 को यहां बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत 69,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया में रिक्त पदों पर सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि 69,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के सापेक्ष राज्य सरकार द्वारा पूर्व में 62,304 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है। अवशेष चयनित 6,696 शिक्षकों को कल नियुक्ति पत्र वितरित किये जाएंगे। यह कार्यक्रम राज्य सरकार के ‘मिशन रोजगार’ श्रृंखला की नई कड़ी है।





