मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोरोना से निपटने के लिए उठाया ये बड़ा कदम…

कोरोना की दूसरी लहर ने संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा किया है। सूबे में कोरोना की कड़ी तोड़ने के लिए सरकार ने तमाम सख्त प्रविधान के अलावा दोपहर दो बजे बाजार बंद करने का नियम लागू किया, केवल जरूरी चीजों की दुकानों को इससे मुक्त रखा गया। अचरज तब हुआ, जब दवा के साथ दारू की दुकान भी इस पाबंदी के दायरे से बाहर कर दी गई। दरअसल, सवाल 3500 करोड के राजस्व का जो है।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोरोना से निबटने के उपायों पर चर्चा को सर्वदलीय बैठक बुलाई, तो भला विपक्ष कैसे मौका चूकता। घेर लिया तीरथ को इस सवाल पर कि क्या दारू भी आवश्यक वस्तुओं में शुमार है, लेकिन तीरथ भी खिलाड़ी निकले। बगैर देर किए एलान कर दिया कि सरकार के लिए सेहत की सुरक्षा पहले है, राजस्व बाद में। नतीजा, अब दारू की दुकानों का भी दो बजे शटर डाउन।





