Chhattisgarh Monsoon Session Assembly News Live 2021: सदन में बृहस्पत सिंह ने खेद व्यक्त किया, जिस पर मुख्‍यमंत्री ने उनकी सराहना की….

Chhattisgarh Monsoon Session Assembly News Live 2021: छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र चल रहा है। इस दौरान सुबह करीब 11:15 बजे सिंहदेव मामले में सदन में गतिरोध जारी रहा। वहीं 11:28 बजे सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी गई थी। विपक्ष का कहना है कि मंत्रिपरिषद में सामुहिक जिम्मेदारी होती है। ऐसे में जब एक मंत्री ने सरकार पर अविश्वास व्यक्त कर दिया है तो अब राज्य में सरकार नहीं रह गई है। विपक्ष ने कहा कि मंत्री सिंहदेव ने सदन के विशेषाधिकार का हनन किया है। जब तक मंत्री सिंहदेव सदन में नहीं आ जाते तब तक सदन चलाना उचित नहीं है।

इस दौरान सरकार की तरफ से संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौब ने कुछ कहना चाहा लेकिन विपक्ष ने उन्हें बोलने नहीं दिया। इस दौरान मंत्री अकबर भी खड़े हुए लेकिन् विपक्ष ने कहा कि जब यहां सरकार ही नहीं है तो आप मंत्री कैसे हो सकते हैं। इसके बाद सदन में दोनों तरफ से हंगामा शुरू हो गया। अध्यक्ष के बार बार आग्रह के बाद भी जब दोनों तरफ के विधयक शांत नहीं हुए तो उन्होंने कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी।

सदन की कार्यवाही का वीडियो वायरल करने पर अध्यक्ष की आपत्ति जताते हुए कहा कि यह विशेषधिकार का उल्लंघन है। करीब 11:49 बजे कार्यवाही फिर से स्थगित करनी पड़ी।

सदन की कार्यवाही दूसरी बार शुरू होने पर अध्यक्ष ने प्रश्नकाल चलाने की कोशिश की लेकिन विपक्ष अपने रुख पर अड़ा रहा।

इस बीच धर्मजीत सिंह ने विधायक बृहस्पत सिंह की सदन में अनुपस्थित का मुद्दा उठा दिया। कहा कि एक सदन छोड़कर चले गए हैं। दूसरे ब्रह्स्पत सिंह को लेकर चर्चा है कि उन्हें बलपूर्वक सदन में आने से रोका गया है।

उन्होंने बृहस्पत की सुरक्षा पर चिंता जाहिर करते हुए उन्हें सदन में बुलाने की मांग की। इस आरोप पर सत्ता पक्ष के विधायक भड़क गए। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर शोर- शराबा होने लगा। इस बीच करीब 11:45 बजे बृहस्पत सदन में आ गए। दोनों तरफ से हंगामे को देखते हुए दूसरी बार सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

सदन में बृहस्पत सिंह ने खेद व्यक्त किया। गृह मंत्री ने कहा घटना में सिंहदेव पर लगे आरोप निराधार और असत्य है। खेद व्यक्त करने के लिए मुख्यमंत्री ने बृहस्पत सिंह की सराहना की। सदन में गतिरोध समाप्त।

मतांतरण पर विपक्ष का काम रोको प्रस्ताव, चर्चा करने की मांग की गई।

सदन में करीब 1 बजे पहुंचे सिंहदेव।

Back to top button