चाणक्य: इंसान को जीवन में कभी भूल कर भी नहीं करने चाहिए ये काम…

हमारे शास्त्रों में कई ऐसी बातें बताई गयी है जो हमारे जीवन को सुखमय बनती है। आज हम आपको चाणक्य के द्वारा बताए गए कुछ ऐसे नियम बताने वाले हैं जिन्हें आप गलती से भी करने का प्रयास ना करें वरना आपका सारा जीवन बर्बाद हो जाएगा। 

भूल कर भी नहीं करने चाहिए ये काम

कभी भी किसी विद्वान या ब्राह्मण का अनादर नहीं करना चाहिए। ऐसे लोगों का अपमान करने से हमारा जीवन बर्बाद हो सकता है।

आचार्य चाणक्य ने यह माना है कि सरकार और राज्य से कभी भी विद्रोह नहीं करना चाहिए यदि कोई भी इंसान ऐसा करता है तो उसका अंत निश्चित है।

यदि कोई व्यक्ति खुद पर विश्वास नहीं करता खुद का ध्यान नहीं रखता खान-पान पर ध्यान नहीं देता और हमेशा अपने किस्मत को कोसता है उस व्यक्ति का कभी भला नहीं होता है।

अपने से ज्यादा ताकतवर इंसान से शत्रुता नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने पर धन का नाश हो सकता है और हमारी जान का जोखिम बना रहता है। इसीलिए कभी भी ज्यादा बलवान व्यक्ति से सावधान रहना चाहिए।

Back to top button