चैंपियंस लीग: मेसी ने लगातार 16 सत्र में किया एक और गोल, दुनिया के पहले फुटबॉलर बने मेसी

नई दिल्ली। लियोनल मेसी ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह चैंपियंस लीग फुटबॉलर के लगातार 16 सत्र में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए। मेसी और युवा अंसू फाती के शानदार खेल से बार्सिलोना ने चैंपियंस लीग के अपने पहले मुकाबले में फेरेंकवारोस को 5-1 से रौंदकर धमाकेदार आगाज किया। मेसी (27वें मिनट) ने पेनाल्टी पर गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। यह उनका लीग का 116वां गोल है।

मेसी के अलावा मैनचेस्टर यूनाइटेड के रियान गिग्स ने ही 16 चैंपियंस लीग सत्र में गोल किए हैं लेकिन यह लगातार नहीं थे। मेसी के अलावा फाती (42वें मिनट), फिलिप कोटिन्हो (52वें मिनट), पेड्री (82वें) और ओसमाने डेंबेले (89वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। बार्सिलोना पहली टीम बन गई है जिसके दो खिलाड़ियों ने चैंपियंस लीग में 18 वर्ष से कम उम्र में गोल किए। इनमें फाती और 17 वर्षीय पेड्री शामिल हैं।

चैंपियंस लीग: मेसी ने लगातार 16 सत्र में किया एक और गोल, दुनिया के पहले फुटबॉलर बने मेसी

यूनाइटेड ने पीएसजी को हराया 

मार्कस रशफोर्ड (87वें मिनट) के अंतिम लम्हों में दागे गोल की बदौलत मैनचेस्टर यूनाइटेड ने पहले ही दिन एक बार फिर पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को 2-1 से पराजित किया। यूनाइटेड की टीम 18 महीने पहले भी कई खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी और पहले चरण में 0-2 की हार के बाद पीएसजी से भिड़ने पहुंची थी। तब भी रशफोर्ड के दम पर टीम 3-1 की जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी।

अल्वारो मोराता के दो गोल से जुवेंटस ने डाइनमो की कीव को 2-0 से मात दी। कोरोना से संक्रमित होने के कारण रोनाल्डो टीम का हिस्सा नहीं थे। इसके अलावा लाजियो, लेपजिग और क्लब ब्रूग्स ने भी जीत से आगाज किया। चेल्सी और सेविला का मुकाबला गोल रहित बराबरी पर छूटा। रेनेस और क्रसनोडर ने भी 1-1 से ड्रॉ खेला।

 

Back to top button