CBSE Class 12 Results: आज जारी…

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE आज कक्षा 12वीं का रिजल्‍ट जारी करेगा. इस बाबत सीबीएसई ने आधिकारिक घोषणा कर दी है.

CBSE Class 12 Results:

रिजल्‍ट जारी होने के बाद आप इसे cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं. 28 मई यानी आज कक्षा 12वीं के रिजल्‍ट जारी किए जाएंगे.

गौरतलब है कि मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने छात्रों से कुछ दिन पहले कहा था कि वे किसी प्रकार की चिंता ना करें और सीबीएसई तय समय पर ही रिजल्‍ट जारी करेगा. रिजल्‍ट में किसी प्रकार की देरी नहीं होगी.

बता दें कि ये खबरें भी आ रही हैं कि कक्षा 10 का रिजल्‍ट 2 जून को जारी किया जा सकता है.

कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्‍ट

– ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं.

– रिजल्‍ट लिंक पर क्लिक करें.

– रोल नंबर एंटर करें. सब्मिट करें. अब आपको रिजल्‍ट दिखेगा.

– इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें.

Back to top button