CAT-2017: 26 नवंबर को होंगे एग्जाम, भूलकर भी साथ न ले जाएं ये चीजें

लखनऊ.राजधानी लखनऊ समेत देश के 140 शहरों में 26 नवंबर को कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट 2017) आयोजित किया जाएगा। देश भर में लगभग 2 लाख 31 हजार कैंडिडेट्स कैट एग्जाम देंगे। इस बार आईआईएम, लखनऊ को कैट एग्जाम को कंडक्ट कराने की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें, पिछली बार कैट -2016 में 2,32,434 कैंडीडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें से करीब 2 लाख 30 हजार कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया था। 60 मिनट का होगा एक सेशन…CAT-2017: 26 नवंबर को होंगे एग्जाम, भूलकर भी साथ न ले जाएं ये चीजें

– कैट एग्जाम देश के 140 शहरों में आयोजित किया जा रहा है। कैंडीडेट्स को ऑनलाइन एग्जाम देने के लिए उनकी सहूलियत के हिसाब से 4 शहरों को अपनी प्राथमिकता के अनुसार चुनने का आप्शन दिया गया था।
– जिसमें से किसी एक चुने हुए सेंटर्स पर उनको रविवार को एग्जाम देना का मौक़ा दिया जाएगा। पेपर तीन घंटे का होगा और इसके तीन सेक्शन होंगे।
– हर सेक्शन में कुछ क्वेश्चन ऑब्जेक्शन टाइप नहीं होंगे। बल्कि इसके बदले में कैंडीडेट्स को स्क्रीन पर सीधे उत्तर लिखना होगा।
– इसके लिए ट्यूटोरियल जारी किया जाएगा। जिस कैंडिडेट्स को इसके बारे में विस्तृत जानकारी देगा। कैंडीडेट्स को हर सेक्शन के आंसर देने के लिए 60 मिनट दिए जाएंगे। कैंडीडेट्स पहले सेक्शन के लिए आवंटित 60 मिनट पूरे होने के बाद ही दूसरे सेक्शन में आ सकेंगे।
– इसी तरह फिर 60 मिनट पूरे होने पर तीसरे सेक्शन में आ सकेंगे। इस दौरान कैंडिडेट्स वापस पहले पूरे हो चुके सेक्शन में नहीं आ सकेंगे।

एग्जाम में इन सामग्रियों को ले जाने पर रोक

– कैट एग्जाम में सेंटर के अंदर किसी भी तरह की मेटल से बनी ज्वैलरी या फिर शूज पहनकर जाने पर रोक है।
– कैंडिडेट्स को सख्त निर्देश दिया गया है वे एग्जामिनेशन हॉल में केवल सैंडल और चप्पल पहनकर ही एग्जाम देने के लिए आना होगा। उन्हें शाल, मफलर या फिर मोबाइल साथ ले जाने की मनाही है। चेकिंग के बाद ही उन्हें सेंटर्स के अंदर जाने का मौका दिया जाएगा।
– वहीं, कैंडीडेट्स को एडमिट कार्ड के अलावा ओरिजनल आईडी प्रूव साथ ले जाना होगा। उन्हें ऑनलाइन इंट्रेंस एग्जाम में ऑनस्क्रीन बेसिक कैलकुलेटर प्रयोग करने की परमिशन दी जाएगी।

इन टॉप 20 कालेजों में एडमिशन का मिलेगा मौक़ा

– कैट -2017 क्वालीफाई करने वाले कैंडिडेट्स को आईआईएम अहमदाबाद, अमृतसर, बंगलूरू, बोधगया, कोलकाता, इंदौर, जम्मू, काशीपुर, कोझिकोड, लखनऊ, नागपुर, रांची, रायपुर, रोहतक, संबलपुर, आरजीआईआईएम शिलांग, आईआईएम सिरमौर, त्रिचिरापल्ली, उदयपुर, विशाखापत्तनम समेत कुल टॉप 20 कालेज में एडमिशन लेने का मौक़ा मिलेगा।

तीन पार्ट्स में होगा पेपर

– कैट -2017 का पेपर 3 पार्ट्स में डिवाइड होगा। फर्स्ट पार्ट में वर्बल एंड रीडिंग काम्प्रीहेंशन (वीआरसी), सेकेण्ड पार्ट में डेटा इंटरप्रेटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (डीआईएलआर) और थर्ड पार्ट में क्वांटिटेटिव एबिलिटी (क्यूए) से जुड़े क्वेश्चन पूछे जाएंगे।
– परीक्षा में क्वेश्चन की संख्या 100 ही रहेगी। 34 क्वेश्चन इंग्लिश (वर्बल व रीडिंग कांप्रिहेंसन), 32 क्वेश्चन डीआईएलआर (डाटा इंटरप्रेटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग) और 34 क्वेश्चन क्यू ए (क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड) के होंगे।
– कैंडिडेट्स को हर सेक्शन के क्वेश्चन के आंसर देने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा (यानी कुल 180 मिनट की परीक्षा) और वे आंसर देते समय एक पार्ट से दूसरे पार्ट में नहीं जा सकेंगे। कैलकुलेशन के लिए उन्हें ऑनस्क्रीन कैलकुलेटर का इस्तेमाल करने दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: इन 15 ठिकानों पर परमाणु हमले का प्लान कर रहा हैं उत्तर कोरिया तानाशाह किंग जोन

क्या कहते है कैट के कोआर्डिनेटर

– कैट -2017 के कोआर्डिनेटर प्रो. नीरज दिवेदी ने बताया, “इस बार कैट एग्जाम 2 सेशन में आयोजित किया जाएगा। कैंडीडेट्स को 7:30 बजे सेंटर पर पहुंचने के लिए कहा गया है।”

Back to top button