खुशखबरी: इस रेस्टोरेंट में नहीं लगेगा कैश, बस आपके एक स्माइल से हो जाएगी पेमेंट

चीन के हांगझोउ में स्थित एक केएफसी स्टोर में पेमेंट का एक नया तरीका शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत डिनर करने आए लोगों को कैश पेमेंट की जरूरत नहीं होगी। बस एक स्माइल से अपने आप पेमेंट हो जाएगा।

इस सिस्टम में डिनर करने आए लोगों को केवल मशीन के सामने खड़े होकर एक स्माइल करनी होगी। इसके बाद उन्हें मोबाइल नंबर टाइप करना होगा और फिर जितना बिल होगा, उतना पेमेंट हो जाएगा।
अभी-अभी: कंगना ने किया खुलासा, कहा अनुराग बासु के घर गुजारनी पड़ीं थीं 15 रातें…
रेस्टोरेंट से जुड़े एक शख्स ने कहा कि इस तकनीक को युवाओं को देखते हुए शुरू किया गया है। रेस्टोरेंट में काफी युवा आते हैं, जिन्हें तकनीक की अच्छी समझ होती है।
हांगझोउ के इस स्टोर को आंट फाइनेंनशियल से टाई अप किया है, जिसने यह सोफ्टवेयर बनाया है। वहीं, मशीन में ‘लाइवनेस डिटेक्शन एलॉगरिथम’ का इस्तेमाल किया गया है। इस वजह से कैमरे के आगे कोई किसी और की तस्वीर रखकर किसी भी तरह की धोखाधड़ी नहीं कर सकेगा।





