दिल्ली में एक महिला के साथ आनलाइन ठगी का मामला आया सामने, पुलिस ने दर्ज किया केस

द्वारका सेक्टर 23 थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ आनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। महिला ने कहा है कि उन्होंने अमेरिका से सामान मंगाने के लिए आनलाइन बुकिंग कराई थी। महिला को बताया गया कि द्वारका में रहने वाले जीफी को 50 फीसद कीमत एडवांस में नकद देना होगा। महिला ने रकम दे दी।

महिला को कहा गया कि सामान कुरियर कर दिया गया है। ट्रैक करने पर पता चला कि सामान मुंबई पोर्ट पहुंचा है। महिला से शेष रकम का भुगतान अलग अलग खाते में कहा गया। भुगतान के बाद भी सामान नहीं मिला। महिला ने मुंबई पोर्ट ट्रस्ट को काल किया तो पता चला कि सामान का यहां कोई रिकार्ड दर्ज नहीं है।

Back to top button