सावधान: इन 6 बड़े बैंकों के ऐप में है वायरस का खतरा
एंड्रॉयड स्मार्टफोन में अक्सर वायरस और मैलवेयर का खतरा बना रहता है। अभी हाल ही में क्विल हील सिक्योरिटी लैब के सुरक्षा विशेषज्ञों ने कहा है कि Android.Marcher.C और Android.Asacub.T नाम के दो ट्रोजन हैं जो कि प्रमुख मोबाइल बैंकिंग ऐप के नोटिफिकेशन को कॉपी कर रहे हैं। अब एसबीआई, एचडीएफसी और एक्सिस बैंक समेत 6 बैंकिंग ऐप के नाम सामने आए हैं जिन पर इन दोनों वायरस का खतरा है। आइए जानते हैं।
एसबीआई एनिव्हेयर पर्सनल- रिसर्चर्स के मुताबिक ये मैलवेयर एडिमिनिस्ट्रेटिव अथॉरिटी के जरिए मोबाल पर आने वाले मैसेज तक पहुंच बनाते हैं और फिर हैकर्स को टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को बाइपास करने में मदद करते हैं।
एक्सिस मोबाइल- Android.Marcher.C वास्तिवक ऐप की तरह दिखने के लिए Adobe फ्लैश प्लेयर के आइकन का इस्तेमाल करता है, वहीं Android.Asacub.T का आइकन एंड्रॉयड अपडेट जैसा है।
एचडीएफसी बैंक मोबाइल बैंकिंग लाइट- बैंकिग ऐप के अलावा ये व्हाट्सऐप, फेसबुक, स्काइप, इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया ऐप्स के भी नोटिफिकेशन को कॉपी करते हैं।
यूनियन बैंक मोबाइल बैंकिंग- ये ट्रोजन प्रमुख मोबाइल बैंकिंग ऐप के नोटिफिकेशन को कॉपी कर रहे हैं और हैकर्स को भेज रहे हैं।
बड़ौदा एमपासबुक
आईमोबाइल आईसीआईसीआई बैंक





