इस बीमारी के लिए रामबाण हैं इलायची वाली चाय

इलायची में प्रचुर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बायोटिक्स मौजूद होते हैं। ये तत्व वजन घटाने में कारगर होते है, फलस्वरूप लोगों के शरीर में ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। रोजाना एक चम्मच इलायची पाउडर इस्तेमाल करने से शरीर पर डायबिटीज के असर को कम किया जा सकता है। तनाव को दूर करने में भी इलायची को लाभदायक माना जाता है। इसमें एंटी-इन्फ्लेमेट्री और हाइपोलिपिडेमिक गुण पाए जाते हैं जो मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। बिना चीनी वाले इलायची युक्त इन 3 तरह के चाय को पीने से डायबिटीज रोगियों के शरीर में शुगर का स्तर काबू में रहेगा.

दूध और इलायची वाली चाय:- सबसे पहले एक कप पानी को उबलने के लिए चढ़ाएं और उसमें इलायची कूट कर डालें। साथ ही, चायपत्ती भी मिलाएं। जब अच्छे से उबाल आ जाए तो उसमें अपनी पसंद के अनुसार दूध मिलाएं। गैस कम कर दें और चाय को अच्छे से उबलने दें। आप चाहें तो इसमें अदरक और तुलसी पत्ता डालें। इससे चाय और ज्यादा फायदेमंद बनेगी। आप चाहें तो इसमें मिठास के लिए स्टेविया या फिर शुगर फ्री मिला सकते हैं।

इलायची और काली मिर्च वाली चाय:- एक कप पानी उबालें और उससमें 2 क्रश्ड इलायची और 2 काली मिर्च के साथ एक दालचीनी का छोटा टुकड़ा भी डालें। अब इसे अच्छे से उबाल लें और फिर आंच धीमी कर लें। बिना दूध वाली इस चाय का स्वाद बेहतरीन होता है, हालांकि, आप चाहें तो दूध भी मिला सकते हैं।


ब्लैक टी:- आप ब्लैक टी पीते हैं तो उसमें भी इलायची मिला सकते हैं। इलायची को कूटकर या फिर उसके छिलके को इस चाय में डालें। साथ ही, अन्य जरूर मसाले भी आप इस डाल सकते हैं।

Back to top button