चेहरे पर रोजाना लगाएंगे ये प्रोडक्ट्स तो स्किन हो जाएगी Dull

मेकअप के बिना कुछ लड़कियां घर से बाहर निकलना भी पसंद नहीं करती। खूबसूरत दिखने के चक्कर में कई बार वो कुछ गलतियां कर बैठती हैं, जिससे चेहरे का कुदरती निखार गायब हो जाता है। हालांकि हर कोई अच्छी कंपनी के प्रॉडक्ट्स का इस्तेंमाल करता है लेकिन हर रोज इनको स्किन पर लगाने से त्वचा से जुड़ी कई तरह की समस्याएं आनी शुरू हो जाती हैं। इसके साथ ही सेहत से संबंधित ही बहुत सी परेशानिया हो सकती हैं। आइए जानें आखिर कौन से हैं ये प्रॉडक्ट्स।

 

1. ड्राई शैंपू
किसी पार्टी पर जाना हो तो समय की कमी के कारण लोग ड्राई शैंपू का इस्तेमाल करती हैं। इस तरह का शैंपू कभी-कभी इस्तेमाल करना तो सही है लेकिन रोजाना इसे बालों पर अप्लाई करने से बाल रूखे हो जाते हैं। इससे बाल तेजी से झड़ने शुरू हो जाते हैं। 
 

2. प्राईमर
प्राईमर की मदद से चेहरे के सारे दाग-धब्बे छिप जाते हैं और चेहरे ग्लो करने लगता है। इसका रोजाना इस्तेमाल करने से स्किन ब्रेकआउट होने और रोमछिद्र बंद होने का डर रहता है। जिससे रूखापन,झुर्रियां,डलनेस जैसी परेशानियां आने लगती हैं। 
 

3. वाटरप्रूफ मस्कारा
पलकों को घना दिखाने के लिए मस्कारे का इस्तेमाल किया जाता है। कुछ लड़कियां वाटरप्रूफ मस्कारा इसलिए लगाना पसंद करती हैं क्योंकि यह जल्दी नहीं उतरता लेकिन रोजाना इसे पलकों पर लगाने से ये रूखी-सूखी हो जाती हैं। इससे कई बार पलके टूटने भी लगती है। 

4. हैवी मेकअप बेस
परफैक्ट मेकअप से पहले चेहरे पर फाउंडेशन और कंसीलर का बेस तैयार करना जरूरी होता है। इसके बाद ही चेहरा ग्लो करता है लेकिन हर रोज चेहरे पर हैवी मेकअप बेस लगाना स्किन के लिए नुकसान देह हो सकता है। इससे पोर्स बंद हो जाते हैं और बाद में मुंहासों की परेशानी होने लगती है। साथ ही इससे चेहरे का नेचुरल ग्लो भी खोने लगता है। 

5. हेयर कंडीशनर
बालों को स्मूथ बनाने के लिए लोग हेयर कंडीशनर लगाते हैं लेकिन कैमिकल युक्त इस तरह के प्रॉडक्ट्स बालों के प्राकृतिक तेल को छीन लेता है। इससे बाल झड़ने लगते हैं,बेजान हो जाते हैं और कई बार रूसी की परेशानी भी हो जाती है। 

 

Back to top button