Canon का ये नया EOS M100 मिररलैस कैमरा दिलाएगा तस्वीरों में अब-तक का सबसे बेहतर अनुभव


नई दिल्ली। Canon ने इंडिया में अपना नया कैमरा पेश कर दिया है। कंपनी ने EOS M100 के नाम यह कैमरा पेश किया है। इस कैमरे की कीमत 39,995 रुपए रखी गई है और इसे बिक्री के लिए देशभर में सभी मुख्य रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध करा दिया है।

डिजाइन
इस कैमरे को कलर के साथ कॉम्पैक्ट डिजाइन में लांच किया है। इस कैमरे की सबसे बडी खासियत इसे खासतौर पर सेल्फी जनरेशन को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। 
फीचर्स
इस कैमरे के फीचर्स की बात करें तो इसमें 3.0 इंच की टचस्क्रीन LCD डिस्प्ले है जिसमें लगभग 1.04 मिलियन पिक्सल्स है। इसके डुअल पिक्सल CMOS AF हाई स्पीड ऑटोफोकस के साथ है, जिससे हिलती-डुलती तस्वीरों को भी बेहतर तरीके से तस्वीरों में उतारा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: अगर आपको भी चाहिए न्यू हेडफोन, तो जल्दी करें इन दिनों फ्लिपकार्ट दे रहा है भारी छूट
वहीं इसमें 24.2 मेगापिक्सल के APS-C CMOS सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें HDR बैकलाइट मोड, कंट्रोल मोड और लाइट कॉन्ट्रास्ट आदि के लिए भी खास फीचर्स की सुविधा दी गई है। इस कैमरा की ISO रेंज ISO 100-25600 है।





