नोकिया 8 के नए वेरियंट में मिल सकती है 6 जीबी रैम और…

एचएमएडी ग्लोबल ने बीते महीने ही नोकिया 8 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। ऐसा लगता है कि अब कंपनी इस हैंडसेट को अमेरिकी बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है जिसमें चौंकाने वाली बात यह है कि उस नए वेरियंट में 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल मेमोरी दी जा सकती है।

वहीं, भारत में नोकिया8 फोन को इसी महीने 26 सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। टेक जगत के मुताबिक Nokia 8 की सबसे अहम खासियत कैमरे हैं। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। वहीं, फ्रंट पैनल पर भी 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर मिल सकता है। फोन सिंगल सिम के अलावा हाइब्रिड डुअल सिम विकल्प के साथ आएगा। साथ ही इस फोन में 3090 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।





