बंगाल में महिला नर्स के साथ दुष्कर्म मामले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का बड़ा बयान

पश्चिम बंगाल में एक महिला नर्स के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस प्रकरण को लेकर पूरे भारतवर्ष में अफसोस जाहिर करते हुए जगह-जगह बंगाल सरकार का विरोध किया जा रहा है। साथ ही उनकी कड़े शब्दों में निंदा भी की जा रही है। वहीं इस मामले को लेकर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुझे बड़ा कष्ट होता है कि जिस प्रदेश की मुख्यमंत्री एक महिला हो, इसके बावजूद भी प्रदेश में एक के बाद एक दुष्कर्म जैसी घटनाएं हो रही हो, जो कि बहुत ही निंदनीय है।
गणेश जोशी ने याद दिलाते हुए कहा कि चुनाव के तुरंत बाद एक महिला के घर में घुसकर तोड़फोड़ की गई तथा उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया। जोशी ने यहां स्पष्ट कहा कि वे महिला उनकी समर्थक नहीं थी और वह भारतीय जनता पार्टी का गान कर रही थी। इसलिए उसे बंगाल सरकार ने कोई समर्थन नहीं दिया गया।
वहीं गणेश जोशी ने बंगाल सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बंगाल में हमारी बहन महिला नर्स के साथ जो हुआ, उसकी हम निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं कि वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि जो अपने प्रदेश का ठीक तरीके से नेतृत्व नहीं कर सकती, उसको अपनी सीट पर बैठने का कोई हक नहीं है।





