CAB से सिर्फ भारत में नहीं विदेशो में भी मचा बवाल, बांग्लादेश से आयी बड़ी खबर…

गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान कहा था कि बांग्लादेश में हिंदू अपनी धार्मिक गतिविधियां नहीं कर पाते हैं। उनके इस बयान पर विदेश मंत्री डॉक्टर एके अब्दुल मोमिन ने कड़ा ऐतराज जताया था। अब सूत्रो के हवाले से जानकारी मिल रही है कि उन्होंने 12-14 दिसंबर के बीच होने वाली अपनी भारत यात्रा रद्द कर दी है।
बांग्लादेश में हिंदू नहीं कर पाते अपनी धार्मिक गतिविधियां
बहुत कम देशों में है हमारी तरह सांप्रदायिक सद्भाव
उन्होंने कहा, ‘ऐसे बहुत कम देश हैं जहां सांप्रदायिक सद्भाव बांग्लादेश की तरह अच्छे हैं। यदि वह (गृह मंत्री अमित शाह) कुछ महीने बांग्लादेश में रहेंगे तो उन्हें सांप्रदायिक सद्भाव देखने को मिलेगा।’ यह जानकारी बांग्लादेशी मीडिया ने दी है।
बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने कहा, ‘अपने देश के अंदर उनकी (भारत) बहुत सारी समस्याए हैं। उन्हें उससे खुद ही लड़ने दीजिए। यह हमें व्याकुल नहीं करता है। एक मित्र देश के रूप में, हम आशा करते हैं कि भारत कुछ ऐसा नहीं करेगा जो हमारे मैत्रीपूर्ण संबंधों को प्रभावित करेगा।’
बता दें कि विदेश मंत्री मोमेन गुरुवार को तीन दिन के दौरे पर भारत आने वाले थे। उन्हें 13 दिसंबर को दिल्ली में 6वें इंडियन ओसन डायलॉग में हिस्सा लेना था। जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र के अहम मुद्दों पर चर्चा की जानी थी। विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके बीच द्विपक्षीय वार्ता भी होनी प्रस्तावित थी।