रोजाना इन 5 गलतियों से जा सकती है आपकी जान

भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान इतना व्यस्त हो गया है कि सेहत को नजरअंदाज कर देता है। बात चाहें खान-पान की आदतों की हो या फिर लाइफस्टाइल की, इंसान ऐसी गलतियां रोज दोहराता है, जिससे आने वाले दिनों में उसे हाई बीपी, कैंसर, डायबिटीज जैसी बीमारियां घेर लेती हैं।भागदौड़ भरी जिंदगी

अगर वक्त रहते इन आदतों को सुधारा ना जाए, तो यह हमारी जीवन के लिए घातक हो सकती हैं।

टीवी के सामने घंटों बैठना –

खाली वक्त में इंसान टीवी के आगे घंटों बैठता है। फिर बात चाहें अपनी पसंदीदा फिल्म या टीवी शो की हो, कोई भी शख्स उसे छोड़ना नहीं चाहता है, इस चक्कर में ओवर इटिंग होती हैं। जो आगे चलकर डायबिटीज, दिल की बीमारी के खतरे को बढ़ा देती है। इतना ही नहीं टीवी देखने के चक्कर में वजन भी बढ़ जाता है।

ब्यूटी क्रीम का ज्यादा इस्तेमाल-

आज का यूथ अपने चेहरे और स्कीन को लेकर बहुत परेशान रखता है। ऐसे में खुद को दुनिया से अलग दिखाने के चक्कर में अलग-अलग तरह की ब्यूटी क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में ब्यूटी क्रीम में मौजूद रासानयिक तत्वों की वजह से त्वचा के गंभीर रोग हो जाते हैं।

इसे भी पढ़े: जोड़ों के दर्द के लिए रामबाण है नींबू, जानिए कैसे करें प्रयोग

इसलिए इन रासायनिक उत्पादों के मुकाबले लोगों को हर्बल उत्पादों का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि ये ज्यादा सुरक्षित हैं।

देर रात तक जागना-

आजकल के युवाओं को रात 12 बजे से पहले नींद नही आती है, कई तो 2-3 बजे तक नहीं सोते हैं। जब से मोबाइल फोन, सोशल मीडिया आदि का प्रचलन हुआ है। तब से कब रात हो रही है, कब दिन निकल रहा है किसी को पता नही चलता और सिर्फ अपने ही फोन में व्यस्त रहते हैं।

देर रात तक जागने से अवसाद, तनाव, मोटापा, अम्लता, अपच और दूसरी तरह की कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो रही हैं।

नमक का ज्यादा सेवन-

खाने में ज्यादा नमक का इस्तेमाल भी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाता है। खासतौर पर लगातार ज्यादा नमक के इस्तेमाल से आपको हाई ब्लड प्रेशर और किडनी की बीमारियां होती हैं।

कम मात्रा में पानी पीना-

सेहतमंद रहने के लिए उचित मात्रा में पानी पीना जरूरी है। पानी के इस्तेमाल से शरीर से कई बीमारियों को दूर रखने में मदद मिलती है। मगर आजकल लोग पानी कम पीते हैं। वैसे इंसान को एक दिन में कम से कम आठ से दस गिलास पानी पीना चाहिए। इससे शरीर से हानिकारक केमिकल बाहर आ जाते हैं।

ऐसे में जिंदगी की उलझनों के बीच अगर आप ये गलतियां न करें तो खुद को सेहतमंद बनाए रख सकते हैं।

Back to top button