2022 तक चीन लाएगा दुनिया का सबसे बड़ा एंफीबियस एयरक्राफ्ट ‘AG600’

बीजिंग। चीन में विकसित किया गया दुनिया का सबसे बड़ा एंफीबियस (हवा और पानी पर चलने वाला) एयरक्राफ्ट 2022 तक कस्‍टमर्स के लिए उपलब्‍ध होगा। इसे विकसित करने में करीब 8 साल का वक्‍त लगा है। मीडिया के अनुसार, एविएशन इंडस्‍ट्री कार्प ऑफ चाइना (AVIC) ने करीब 8 साल एयरक्राफ्ट को विकसित करने में खर्च किया। चीन उम्‍मीद करता है कि 2022 तक यह अपने देश में विकसित दुनिया के सबसे बड़े एंफिबियस एयरक्राफ्ट AG600 ग्राहकों को सौंप देगा।2022 तक चीन लाएगा दुनिया का सबसे बड़ा एंफीबियस एयरक्राफ्ट ‘AG600’

दुनिया का सबसे बड़ा एंफीबियस एयरक्राफ्ट

चीन ने एंफीबियस एयरक्राफ्ट AG600 तैयार किया है, जिसे कोड नेम ‘Kunlong’ दिया गया है। दिसंबर में दक्षिण-चीन सागर के एयरपोर्ट से इस एयरक्राफ्ट ने अपनी पहली उड़ान भरी थी, जो सफल रही। AVIC ने बताया कि यह विमान 39.6 मीटर लंबा है, जिसके पंखों की लंबाई 38.8 मीटर है। चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ का कहना है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा एंफीबियस एयरक्राफ्ट है।

विश्व के अन्य एंफीबियस विमानों की तुलना में बेहतर

साल 2015 में खबरें आईं थीं कि चीन ने विश्व के सबसे बड़े एंफीबियस विमान का निर्माण कार्य 17 जुलाई 2015 को शुरू कर दिया था। इसके बारे में बताया गया था कि यह एंफीबियस विमान आसमान में उड़ सकता है और पानी में भी उपयोग में लाया जा सकता है। चीन ने बताया था कि AG600 विमान अपने अधिकतम वजन और उड़ान क्षमता की वजह से विश्व के अन्य एंफीबियस विमानों की तुलना में बेहतर है।

चार टर्बो प्रॉप इंजन से लैस AG600 खोज व राहत कार्यों के दौरान समुद्र में 50 लोगों को सवार कर सकता है और फायर फाइटिंग ट्रिप के लिए 20 सेकेंड के भीतर 12 मीट्रिक टन पानी अपने भीतर ले सकता है।  यानि जंगलों में लगी आग जैसी बड़ी घटनाओं में दमकल अभियान के लिए महज 20 सेकंड में यह 12 मीट्रिक टन पानी किसी भी जल स्रोत से भर एक बार में इतने पानी का छिड़काव कर सकता है।दिसंबर में चीनी मीडिया ने बताया था कि चीनी कंपनियों और चीनी सरकारी डिपार्टमेंटों से अब तक एयरक्राफ्ट के लिए 17 ऑर्डर मिल चुके हैं।

Back to top button