16,999 रुपये की कीमत वाले इस स्मार्टफोन को खरीदें, सिर्फ…

दिवाली और बाकी त्योहारों की धूम देशभर में काफी दिनों से है. ऐसे में ई-कॉमर्स कंपनियों ने स्मार्टफोन से लेकर कई आइटम्स पर भारी ऑफर्स दिए हैं. इसी तरह का एक बड़ा ऑफर फ्लिपकार्ट पर Xiaomi Mi Max 2 पर दिया जा रहा है.

ग्राहक यहां 16,999 रुपये की कीमत वाले इस स्मार्टफोन को मात्र 999 रुपये में खरीद सकते हैं. लेकिन ग्राहकों को स्मार्टफोन इस कीमत पर फ्लैट डिस्काउंट के साथ नहीं मिलेगा.
फ्लिपकार्ट पर Mi Max 2 पर फ्लैट 2000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, ऐसे में इसकी कीमत घटकर 14,999 रुपये हो गई है. साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 14,000 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. यानी अगर ग्राहक अपना पुरान स्मार्टफोन इस कीमत तक एक्सचेंज कर पाते हैं तो उन्हें इस ऑफर का फायदा मिलेगा. अगर इन दोनों ऑफर्स को मिला दिया जाए तो ग्राहकों को ये स्मार्टफोन मात्र 999 रुपये में मिल जाएगा.
ये भी पढ़ें: RBI ने यूको बैंक समेत इन बड़े बैंक के खिलाफ लिया ये एक्शन
इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर ग्राहक एक्सिस बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड से शॉपिंग कर 10 प्रतिशत तक कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही ग्राहकों को एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने पर 5 प्रतिशत तक की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी. जो ग्राहक PhonePe से भुगतान करेंगे उन्हें 20 प्रतिशत तक का कैशबैक भी मिलेगा.
Mi Max 2 में Split Screen फीचर दिया जाएगा जिससे स्क्रीन पर एक साथ दो ऐप्ल यूज किए जा सकते हैं. Xiaomi ने कहा है कि एक बार चार्ज करके इससे 57 घंटे तक बात की जा सकती है. इतना ही नहीं Mi Max 2 को फुल चार्ज करके 18 घंटे तक वीडियो देखा जा सकता है.
इसकी स्क्रीन 6.44 इंच की है और डिस्प्ले का रिजोलुशन फुल एचडी है. इसमें क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 625 ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 4GB रैम दिया गया है. इसकी इंटरनल मेमोरी 64GB है. इसके दूसरे वैरिएंट में 128GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है.





