iPhone के इन मॉडल्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, ऐसे खरीदें

अगर आप पिछले कुछ दिनों से Apple iPhone 7 लेने की सोच रहे हैं तो पेटीएम मॉल पर दिया जा रहे ये ऑफर्स आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. पेटीएम मॉल पर ऐपल आईफोन्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है. ई-कॉमर्स साइट पर Apple iPhone 7 Plus, iPhone 7, iPhone 6S और iPhone 6 पर कैशबैक दिया जा रहा है.

Buy these huge discounts on these models of iPhone, buy

Paytm द्वारा Apple iPhone 7 128GB वैरिएंट पर 11,000 रुपये का कैशबैक डिस्काउंट दिया जा रहा है, यानी ग्राहक डिस्काउंटे के बाद 58,393 रुपये की कीमत वाले इस स्मार्टफोन को 47,393 रुपये में खरीद सकते हैं. इतना ही नहीं Apple iPhone 7 के 32GB वैरिएंट पर 9,100 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है, जिससे ग्राहक इस स्मार्टफोन को 39,099 रुपये में खरीद सकते हैं.

दूसरी तरफ ग्राहक iPhone 7 Plus के 128GB वैरिएंट पर 11,500 रुपये के कैशबैक का फायदा उठा सकते हैं, जिससे इस स्मार्टफोन की कीमत 70,669 रुपये से 59,169 रुपये हो जाएगी. वहीं Apple iPhone 7 Plus के 32GB वैरिएंट पर 11,000 रुपये का कैशबैक उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे ग्राहक इस स्मार्टफोन को 51,799 रुपये में खरीद सकते हैं.

बिग बॉस की कंटेस्टेंट ने इंस्टाग्राम पर दिखाया अपना हॉट अंदाज

अगर बजट को ध्यान में रखकर iPhone को खरीदना चाहते हैं तो iPhone 6S आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. इस स्मार्टफोन पर 7,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है. इच्छुक ग्राहक iPhone 6S 32GB को 32,349 रुपये में खरीद सकते हैं.

जिन ग्राहकों को 25,000 रुपये के अंदर iPhone लेने की चाहत है तो उनके लिए भी यहां ऑफर दिया गया है. Paytm द्वारा Apple iPhone 6 के 32GB वैरिएंट पर 6,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है, जिसके बाद ग्राहक इसे 21,285 रुपये में खरीद सकते हैं.

Back to top button