BSP नेता राजेश यादव मर्डर केस में आरोपी डॉ मुकुल का पुलिस नार्को टेस्ट कराने की तैयारी में

इलाहाबाद.बीएसपी लीडर राजेश यादव हत्याकांड में नामजद आरोपी डॉ. मुकुल सिंह पर अब पुलिस का शक गहराता जा रहा है। पुलिस को मदद ना करने की वजह से उन पर शक और गहरा गया है। इसी वजह से पुलिस अब उनका नार्को और लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की योजना बना रही है। पुलिस ने उनकी लाइसेंसी पिस्टल को भी कब्जे में लिया है। अब इस पिस्टल को फारेंसिंक लैब में भेजा जाएगा। ये पता लगाने की कोशिश की जाएगी, क्या इसी पिस्टल से गोली चली थी।
BSP नेता राजेश यादव मर्डर केस में आरोपी डॉ मुकुल का पुलिस नार्को टेस्ट कराने की तैयारी में

क्या था मामला…

 – बीएसपी लीडर राजेश यादव और डा. मुकुल दोनों दो अक्टूबर को साथ में ताराचंद छात्रावास गए थे। गोली लगने के बाद जख्मी हालत में बसपा नेता को डा. मुकुल के साथ हॉस्पिटल गए थे। वारदात के बाद पुलिस के पूछताछ होने से पहले ही वह भाग निकले।
– पुलिस की जांच में डॉ मुकुल ने सहयोग नहीं दिया। अब कई ऐसे प्वाइंट है, जिनको लेकर सवाल उठ रहे हैं। बीएसपी नेता राजेश यादव को किसने गोली मारी, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।डॉ. मुकुल से असलियत का पता लगाने के लिए पुलिस उनका नार्को और लाई डिटेक्टर टेस्ट कराएगी। उससे पहले इसकी परमिशन कोर्ट से लेगी।

पुलिस ने अब तक क्या किया

– राजेश यादव हत्याकांड में पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आठ संदिग्धों में जग्गा और आशु को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
-एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया, “दोनों युवकों से पूछताछ के बाद पता चला कि बसपा नेता राजेश और डॉ. मुकुल छात्रावास में जाकर गाली दे रहे थे। उस वक्त जग्गा, आशु और सचिन समेत आठ लडक़े पोस्टर चस्पा कर रहे थे।
-“गाली की बात सुनकर सभी वहां पहुंच गए। इस दौरान उनके बीच नोकझोंक हुई।राजेश ने पहले गोली चलाई तो इधर से छात्रों ने फायरिंग व पथराव शुरू कर दिया। जग्गा ने एक छात्र नेता पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस अब उसकी तलाश में है। उसके पकड़े में आने के बाद स्थितियां साफ हो जाएंगी।

इसे भी देखें:- अभी अभी: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, इस दिवाली नहीं बिकेंगे पटाखे

जूड़ापुर हत्याकांड के आरोपितों का हुआ था नार्को टेस्ट

-जूड़ापुर हत्याकांड के आरोपियों का एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने नार्को टेस्ट कराया था। हालांकि उसकी रिपोर्ट आने से पहले ही असली आरोपी पकड़े गए थे।
– नवाबगंज के जुड़ापुर गांव में पिछले 23 अप्रैल की रात दुकानदार मक्खन लाल, उसकी पत्नी और दो बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। बेटियों से रेप की बात भी सामने आई थी।
– इकलौते बेटे रंजीत ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन हत्याकांड के खुलासे पर शुरू से ही सवाल उठ रहे थे। मामला सीएम तक पहुंच गया। इसके बाद आरोपियों का नार्को टेस्ट कराया गया था।
Back to top button